प्रवीण वालिया, करनाल,India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : भारत विकास परिषद सूरज शाखा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर–13 में स्कूली बच्चों के लिए दंत रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध सीनियर दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनूप जैन ने बच्चों को दांतों के रखरखाव और बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्लाइडों के माध्यम से बच्चों को दांत साफ रखने के सही तरीके और उनसे संबंधित बीमारियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक बच्चों को ब्रश और स्वदेशी टूथपेस्ट वितरित किए गए। साथ ही, साढ़े चार सौ बच्चों को नि:शुल्क डेंटल चेकअप के लिए टिकट भी दी गईं।
कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष डा. स्वर्णलता कठपाल ने डा. अनुप जैन और स्कूल की प्रिंसिपल को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
स्वर्णलता कठपाल और भूषण गोयल ने बच्चों को परिषद की गतिविधियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिदिन दो बार ब्रश करने का संकल्प लिया। डा. जैन पिछले साढ़े तीन दशक से बच्चों में दांतों के रखरखाव को लेकर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।
इस अवसर पर कर्नल काठपाल, प्रीति कुकरेजा, राजेंद्र गौड़, प्रो. आई. जी. नागपाल, श्रीती नागपाल, रेखा सुखीजा, राही सहित कई सदस्य और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…