India News (इंडिया न्यूज), Car Fell In Canal : गांव ढोढपुर व नारायणा के बीच अनियंत्रित होकर कार दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई जिसमें जिला उपायुक्त कार्यालय में डीसी रेट पर लगे लिफ्ट ऑपरेटर को राहगीरों ने कार की खिड़की खोलकर बाहर निकाल लिया जबकि जिला राजस्व विभाग में कार्यरत चपड़ासी का पता नहीं चल सका जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन से गाड़ी को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार बिंझौल निवासी पवन ने बताया कि वह जिला उपायुक्त कार्यालय में डीसी रेट पर लिफ्ट ऑपरेटर जबकि जिला राजस्व विभाग में साहिल निवासी बली चपड़ासी के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि आज दोपहर के समय हम दोनों कार में सवार होकर बली जा रहे थे। गाड़ी को साहिल चल रहा था। जैसे ही हम गांव ढीढार व नारायणा के बीच पहुंचे तो इसी दौरान सामने आयशर ट्रक आ गया, जिसे बचाने की एवज में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने पर नहर में गिर गई।
मौके पर पहुंचे दो राहगीरों ने नहर में गाड़ी का शीशा खोलकर पवन को बाहर निकाल लिया, जबकि साहिल का अभी तक पता नहीं चल सका जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन से गाड़ी को बाहर निकाला । वही इस संबंध में समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि अभी तक साहिल का पता नहीं चल सका जिसकी तलाश की जा रही है।
By Hannah Lang Nov 3 (Reuters) - Binance said hackers used a bogus job interview…
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…