Categories: Haryana

सावन जोत महोत्सव में पहुंचे विधानसभा स्पीकर और मंत्री अरविन्द शर्मा, बोले – हरियाणा सरकार कर रही किसानों के लिए अच्छा काम, 24 फसलों पर दे रही एसपी

करनाल-इशिका ठाकुर India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : सावन का महीना चल रहा है जो सनातन धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण महीना होता है। इस महीने में महादेव की पूजा अर्चना की जाती है सावन के महीने में हर साल की भांति श्री सावन जोत सभा (रजि.) करनाल  की ओर से शनिवार को श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के गुरु श्री 108 जगत राज महाराज के सानिध्य में 27वें सावन जोत महोत्सव का आयोजन कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में किया गया।

महोत्सव में हरियाणा विधानसभा एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेनू बाला गुप्ता शामिल हुईं। परम पूजनीय पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच सावन जोत को प्रज्वलित किया गया।

मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों ने जोत को नमन किया

इस दौरान पूरा वातावरण शिव शंकर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु जोर शोर से जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर उक्त मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों ने जोत को नमन किया और आशीर्वाद लिया तथा देश व प्रदेश की जनता के सुखद, स्वस्थ जीवन के साथ-साथ प्रगति व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी जोत के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। 

सावन जोत शोभायात्रा देर सांय कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए अर्जुन गेट स्थित श्री सेवा समिति आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शिव शंकर व अन्य देवी देवताओं की सुंदर व मनमोहक झांकिया शामिल रहीं और मधुर बैंड झांकियों के आगे- आगे चल रहा था। यह शोभा यात्रा कल रविवार को हरिद्वार जाएगी और श्री जगदीश स्वरूप आश्रम, भुपत वाला से चलकर शहर के बाजारों से होते हुए सांय 6 बजे हर की पौड़ी हरिद्वार में गंगा मैया जी में जल प्रवाहित होगी।

युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा जा रहा

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने श्री सावन जोत सभा को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन जोत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवंत रखे हुए है क्योंकि समय-समय पर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में समय-समय पर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम करवा रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के बारे में प्रेरित किया जा रहा है।

सावन जोत के प्रति उनकी बहुत ही श्रद्धा और आस्था

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सावन जोत का महोत्सव लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु है। देश के कोने-कोने से सावन माह के अंतिम रविवार को श्रद्धालु सावन जोत लेकर हर की पौड़ी हरिद्वार गंगा मैया में प्रवाहित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परम्परा अखंड भारत के समय से शुरू है और करीब 115 साल से यह परम्परा चली आ रही है। 

करनाल के श्रद्धालुओं को मैं इस बात की बधाई देता हूं कि वे अपनी इस प्राचीन परम्परा को बड़े ही श्रद्धा और भाव के साथ निभाने के लिए बढ़-चढक़र न केवल भाग लेते हैं, बल्कि अपना भरपूर सहयोग भी देते हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को भी याद करते हुए कहा कि सावन जोत के प्रति उनकी बहुत ही श्रद्धा और आस्था है। वे करनाल में रहते हुए हर साल सावन जोत महोत्सव में शामिल होकर आशीर्वाद लेते थे। सावन जोत महोत्सव से मेरा पिछले करीब 21 वर्षों से संबंध रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भी किस्त छूटी नहीं

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है जिसका लोगों द्वारा जोश के साथ स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि 12-13 करोड़ किसानों के खातों में सीधे राशि स्थानांतरित की गई है। पौने चार लाख करोड़ अभी तक स्थानांतरित किए जा चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भी किस्त छूटी नहीं है। प्रधानमंत्री किसानों से बहुत प्रेम करते हैं। 

यह अमेरिका का आंतरिक मामला

यह इस बात से साबित होता है और देश का किसान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करता है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस पर कार्य किया है। पूरे देश में हरियाणा प्रदेश ही 24 फसलों पर एमएसपी दे रहा है। इस योजना के तहत सोनीपत में भी 17 करोड़ से ज्यादा रूपये लगभग 86 हजार किसानों के खातों में स्थानांतरित हुए हैं। अमेरिका द्वारा भारत के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह अमेरिका का आंतरिक मामला है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वोकल

स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर दिया है, इसी से हमारा देश विकसित भारत बनेगा

फोर लोकल के नारे के साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर दिया है। इसी से हमारा देश विकसित भारत बनेगा। श्री सावन जोत सभा के प्रधान किशोर नागपाल ने बताया कि सावन जोत की शोभायात्रा निकालने की परम्परा 115 साल पुरानी है जो कि अखंड भारत के समय से चली आ रही है। आज भी पाकिस्तान से हिंदू बुजुर्ग हरिद्वार आकर गंगा में विसर्जन करते हैं। सावन जोत को सावन माह के आखिरी रविवार को प्रवाहित करने की परम्परा है। इस अवसर पर हरिद्वार में भी भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

Recent Posts

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

41 seconds ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

3 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

9 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago