India News (इंडिया न्यूज), Arya Samaj Mandir Dispute Case : संजौली गांव के पूर्व सरपंच पप्पू रावल के निवास पर आर्य समाज बापौली विवाद को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सनौली-बापौली खंड के लगभग सभी गांवों से 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से महापंचायत का अध्यक्ष पंडित नक्षत्र गोयला खुर्द को नियुक्त किया गया, ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।
सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि कोई भी क्षेत्र की शान्ति को भंग करने का प्रयास ना करें। महापंचायत में गठित कमेटी आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी और प्रशासन से मिलने के साथ-साथ दोनों पक्षों से मिलकर जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगें। आर्य समाज से जूडे लोग उक्त झगडे वाली जगह पर 27 जुलाई रविवार को हवन-यज्ञ करने का ऐलान कर चुके है।
इस मौके पर मा.ब्रहमपाल जलमाना, पूर्व वाइस चेयरमैन रोशन छौक्कर, पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल, आढ़ती मोहकम छौक्कर, बिल्लू भगत, बल्ला गुर्जर,स रपंच जिले सिंह, पूर्व चैयरमेन सालीम, प्रधान प्रीतम रावल, विनोद रावल, पूर्व सरपंच जगदीश बापौली, आढ़ती एसोसिएशन बापौली प्रधान दलीप रावल, अनिल रावल, पूर्व सरपंच नरसा रिसपुर, कौसर नंबरदार, आजाद बैरागी, पूर्व सरपंच विजय पाल, पूर्व सरपंच पप्पू, बिन्दर नन्हेडा, ईशम सिंह सरपंच, महेंद्र सिंह आदि अनेक मौजूद थे।
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक आर्य समाज विवाद का समाधान नहीं होता है तब तक उक्त जगह पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना हो। इसके लिए जल्द ही कमेटी दोनों पक्षों से मिलेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करेगी। ताकि उक्त विवाद ज्यादा ना बढ़ सके और क्षेत्र में शांति बनी रह सकें।
बता दे कि गत 13 जुलाई रविवार को कुछ लोगों ने पंचायत द्वारा लगाए गए ताले को तोड़कर हवन किया था। जिसका ग्रामीणों व पंचायत ने विरोध किया था। जिसको लेकर आर्य समाज मंदिर में हवन करने वाले और उक्त जगह को ग्राम पंचायत की होने का दावा करने वालों लोगों के बीच पुलिस के सामने ही जमकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनो पक्षो से आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
जिसकी बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सरपंच पति शिवकुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मीडिया के सामने अपना-अपना पक्ष रखा था। इतना ही नहीं बल्कि आर्य समाज के लोग आर्य समाज मन्दिर की जगह और सरपंच पति ग्राम पंचायत की जगह होने का दावा कर रहे थे। वही बता मामलें में ग्राम पंचायत की और से बीडीपीओ के माध्यम से करीब झगड़ा होने से करीब 10 दिन पहले बापौली थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त डा.वीरेन्द्र सिंह दहिया व जिला पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम समालखा अमित कुमार, बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, कानूनगो नरेश कुमार, पंचायत अधिकारी परजान मेहरा, पूर्व कार्यकारी पंचायत अधिकारी प्रमोद शर्मा, ग्राम सचिव राकेश कुमार, पवन शर्मा आदि मौजूद थे। जिला उपायुक्त ने उक्त मामले को लेकर रिकार्ड अनुसार जल्द रिपोर्ट बनाकर सौंपने के लिए के एसडीएम समालखा को निर्देश दिए थे।
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…
RUSSIA'S OZON SAYS ONE OF ITS LOGISTIC HUBS HIT BY DRONES (The article has been…
Nov 3 (The Insurer) - Verdant Rock has hired Carolyn Thomas, Kevin Downs and Sarah…
Nov 3 (Reuters) - CVS Health is considering a breakup of its healthcare empire that…
By David Shepardson WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - The US Senate Commerce Committee will hold…
Nov 3 (The Insurer) - Epic Insurance Brokers & Consultants has acquired the boutique personal…