India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आप्रेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष की जोरदार बहस पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा में 20-20 मैच हुआ है जिसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी व उसकी सहयोगी पार्टी खेल रही है और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां खेल रही है। उन्होंने कहा कि सारा हिंदुस्तान देख रहा है, हमें नतीजा भी मालूम है कि इसमें जीत भी भारत की ही होगी।
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ मूसा भी इस मुठभेड़ में मारा गया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है और देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से भी लिया गया है क्योंकि लगातार ऐसे समाचार आते रहते हैं कि हिंदुस्तान में आतंकवाद गतिविधियां पाकिस्तान द्वारा करवाई जाती हैं। विज ने कहा कि आतंकवादी और पाकिस्तान सेना में इतना ही फर्क है कि पाकिस्तान सेना वर्दी में होती है और आतंकवादी बिना वर्दी के होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को भी सबक सिखा दिया और इन आतंकवादियों को भी सबक सिखा दिया।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…