Categories: Haryana

तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड पर अनिल विज का तंज, बोले- राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया, बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों को संतों का ज्ञान सुनना चाहिए क्योंकि संत ही परम सत्य लोगों को बता सकते हैं क्योंकि कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है’’।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को चार्ज करूंगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कथावाचक व संत के फर्क के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

कथावाचक और संत में बहुत अंतर

उल्लेखनीय है कि आज विज ने एक्स पर लिखा कि ‘‘कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़ कर बन जाता है परन्तु संत वह होते हैं जिन्होंने धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च दर्जा प्राप्त हो। जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। लोगों को कथावाचकों के बोलीं पर ध्यान न देकर संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए’’।

संत वहीं है जिसने त्याग, तपस्या व अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर से तार मिला ली हो

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘‘कथावाचक कोई भी चार किताबें पढकर बन सकता है। हाल ही में अभी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कई विवादास्पद ब्यान दिए हैं लेकिन संत वहीं होता है जिसने त्याग, तपस्या व अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हों और जिसने ईश्वर के साथ अपनी तार मिला ली हों’’। 

‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’

तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’। 

गौरतलब है कि विज ने आज एक्स पर लिखा है किः- ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम्ब का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो दो कार्ड हैं तो इनके कार्यकर्ताओं के तो 100 – 100 कार्ड बने हुए होंगे। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी नेता फर्जी मतदाताओं की पैरवी कर रहे हैं’’।

मेरे से बड़ा भारतीय जनता पार्टी का भक्त कोई और नहीं हो सकता

आगामी 15 अगस्त से हरियाणा के दौरे पर निकलने और नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘मैं कहीं नाराज नहीं हूं और मेरे से बड़ा  भारतीय जनता पार्टी का भक्त कोई और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 42 विधानसभाओं के लिए एक-एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई है’’। 

‘‘मुझे पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता बुलाते हैं और मैं पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं के पास जाऊंगा’’

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का सबसे सीनियर विधायक हूं। मैंने सात बार विधानसभा का चुनाव जीता है, मेरे आधे के बराबर भी किसी ओर ने नहीं जीते होंगें। इसलिए मैं पूरे हरियाणा को देखता हूं और मुझे पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता बुलाते हैं और मैं पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं के पास जाऊंगा तथा सारे कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चार्ज करूंगा कि वे पार्टी के लिए दिन-रात लगाए’’।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

2 minutes ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

3 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

6 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

7 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago