India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जगदीप धनखड़ जी ने बहुत स्पष्ट बताया है कि वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा दे रहे है।
विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि वह उन्हें (जगदीप धनखड़) जानते है और धनखड़ जी बहुत ही स्पष्ट बात करने वाले इंसान है जबकि विपक्ष का तो काम ही तिल का ताड़ बनाने का है”। विज आज पत्रकारों द्वारा उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बारे में विपक्ष के सवाल खड़े करने के संबंध पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
बिहार चुनाव से पहले वोटों के एसआईआर पर मंत्री अनिल विज बोले, “विपक्ष उन लोगों की पैरवी क्यों कर रहा है जो मतदाता नहीं है” बिहार चुनाव को लेकर विपक्ष आरोप लगा रहा की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर गरीब लोगों को वोट के अधिकार से दूर रखा जा रहा है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्षी पार्टी पहले रोती है कि गलत और जाली वोट पड़ गई, अब जब चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है तब भी विपक्ष को तकलीफ है, विपक्ष को इसका स्वागत करना चाहिए। विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष उन लोगों की पैरवी क्यों कर रहा है जो मतदाता नहीं है, वो इसकी पैरवी क्यों कर रहे हैं।
सम्भल से सपा विधायक के बयान कि कावड़ यात्रा में शिव भक्तों से ज्यादा गुंडे ज्यादा है जिसे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस देश में ऐसे कुछ तत्व है जिनको हमारी हर धार्मिक प्रक्रिया, हर धार्मिक अनुष्ठान, हमारे धार्मिक कार्यों में खोट नजर आता है। इन्हें अपनी बुद्धि को ठीक करना चाहिए। संविधान ने हमें अधिकार दिया है कि अपने-अपने धर्म का वह निर्वहन व पालन कर सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस विधायक के बयान कि सांसद अंतरराष्ट्रीय प्रवासी के रूप में बाहर घूमने गए थे, वह नरेंद्र मोदी का दिमाग है, के बारे में पूछे गए सवाल पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग गए थे वो मान्य सांसद व मंत्री थे।
अब उनको इस प्रकार का कहना कि उनकी कोई हैसियत नहीं थी, यह अपमानजनक बात है। उन्होंने विश्व के सामने हमारा नजरिया रखा, हमारा दृष्टिकोण रखा, युद्ध में जो सच्चाई थी, वह बताई गई और पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश किया। जबकि इस प्रकार से कह देना कि यह प्रधानमंत्री का दिमाग है यह बहुत ही अपमानजनक है।
वही, अखिलेश यादव का कहना है कि इस हमले को लेकर संसद में इसका जवाब दिया जाए, जिस पर भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने इस पर कब मना किया। सरकार हर बात का जवाब देने को तैयार है, मगर विपक्ष सदन में बोले। हमारे अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम हर बात बताना चाहते हैं। मगर इन्हें तकलीफ किस बात से है, जानने या न जानने से है?
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…