Categories: Haryana

राहुल गांधी को SC से लगी फटकार मामले में अनिल बोले – अगर सुप्रीम कोर्ट ने ‘ये कहा है’ तो राहुल गांधी के भारतीय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया, जानें क्या है मामला

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अगर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा है तो राहुल गांधी के भारतीय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है”। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाइना को लेकर भारत का विरोध करते है, कभी सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते है।

वह देश के दुश्मन बन गए

अभी ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने एक बार भी सेना को नहीं सराहा, न ही सरकार को सराहा, उलटा वो सबूत मांग रहे हैं बल्कि सवाल ही खड़े किए। विज ने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस का ही बच्चा है। पाकिस्तान को कांग्रेस ने 10 लाख लोगों की बलि देकर बनवाया। करोड़ों लोगों को घर व संपत्ति छोड़कर विस्थापित होने के लिए बनाया इसलिए पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है और बच्चे से माता-पिता को प्रेम होता ही है लेकिन इस बीच वह देश के दुश्मन बन गए हैं। आज अगर देश का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह राहुल गांधी है।  गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए पूछा था कि आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जगह पर कब्जा कर लिया है। अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे है, क्योंकि यहां कोई नौकरियों नहीं है जिस पर तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी का कुछ बड़े परिवारिक घरानों से संबंध है और उनके कहने से ही यह दूसरे परिवारिक घरानों का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनकी मनचाही भाषा बोलते हैं। देश की अर्थव्यवस्था ने इतनी तरक्की की है कि यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री की सोच उनका विजन देश को आगे बढ़ने का है और जल्द हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे टॉप पर होगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के महानायक, उनका सम्मान अच्छी बात, हम सभी कार्यकर्ता उन्हें पुष्प भेजेंगे

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया है जिसे लेकर विज ने कहा  कि यह बहुत अच्छी बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के महानायक नरेंद्र मोदी हैं, उनका सारे पार्लियामेंट के मेंबर ने उनका सम्मान किया है, इस पर श्री विज ने कहा कि उन्होंने भी फैसला लिया है कि हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान में फूलों की एक टोकरी बनाकर उन्हें भेजेंगे।  

फारूख अब्दुल्ला का शरीर कश्मीर में रहता है लेकिन उनकी आत्म पाकिस्तान में रहती है

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की छठीं वर्षगांठ पर फारूक अब्दुला ने पाकिस्तान व चीन को मजबूत पड़ोसी बताया है और देश के भविष्य पर दुख जताया, जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सर्वविदित है कि फारूख अब्दुला का शरीर कश्मीर में रहता है लेकिन उनकी आत्म पाकिस्तान में रहती है, और वे पाकिस्तान की भाषा बोलते है।

आज उनको अनुच्छेद 370 हटने की खुशी मनानी चाहिए, झूमना नाचना चाहिए, जो कश्मीर हिंदुस्तान से अलग होकर एक टुकड़ा रह गया था जिसमें सारे हिन्दुस्तान की स्कीम लागू नहीं होती थी, आज वो हिंदुस्तान का हिस्सा है। इसके लिए उनको खुशी मनानी चाहिए न कि इसका विरोध करना चाहिए।  

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

2 minutes ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

3 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

6 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

7 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago