Categories: Haryana

पानीपत पहुंचे अभय चौटाला, कांग्रेस और भाजपा पर कसे तीखे तंज, बोले – आमजन को पता है जैसे जेजेपी का सफाया किया है, वैसे ही कांग्रेस व भाजपा का भी करेंगे

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला आज पानीपत पहुंचे और उन्होंने पानीपत सहित, समालखा, सनौली में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पानीपत सैक्टर 25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा

बैठक में अभय चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक में 25 तारीख को देवीलाल का सम्मान दिवस मनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अलग जोश है, ये जो सम्मान दिवस है, वो प्रदेश को नया संदेश देगा। आज लोगों को बात पता लग चुकी है कि भाजपा की दूसरी सरकार जेजेपी ने बनाई थी, जो 75 पार का नारा देते थे। गोद में बैठ गए और 5 वर्ष तक देश को लूटा, उनका सफाया कर दिया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने किस तरह षड्यंत्र रचकर भाजपा का साथ दिया

अब तीसरी सरकार भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी ने बनाई है, हर आदमी को पता है कि भूपेंद्र हुड्डा ने किस तरह षड्यंत्र रचकर भाजपा का साथ दिया। लोगों ने फैसला लिया है कि जैसे जेजेपी का सफाया किया है, वैसे ही कांग्रेस व भाजपा का भी करेंगे और इनेलो की सरकार बनाएंगे। इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर कुलदीप राठी, मनोज जौरासी, राजेश झटीपुर,रामेहर आट्टा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

Trump says he is banning media outlets CNN, MS NOW, Politico from White House

By Jacob Bogage and David Shepardson WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US President Donald Trump…

2 minutes ago

STATE DEPARTMENT ON RUBIO MEETING WITH S.KOREAN COUNTERPART: REINFORCED CRITICAL IMPORTANCE OF U.S.-JAPAN-ROK TRILATERAL COOPERATION IN SAFEGUARDING REGIONAL SECURITY

STATE DEPARTMENT ON RUBIO MEETING WITH S.KOREAN COUNTERPART: REINFORCED CRITICAL IMPORTANCE OF U.S.-JAPAN-ROK TRILATERAL COOPERATION…

2 minutes ago

Trump is talking with Senate's Thune about bill to cut data-center electricity costs

By Jacob Bogage and Kanishka Singh WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - President Donald Trump said…

3 minutes ago

TRUMP: UNITED STATES WILL FOREVER HAVE COMPLETE ABILITY TO DO WHAT IS NECESSARY IN GREENLAND IN ORDER TO SECURE AND DEFEND SECURITY OF GREENLAND

TRUMP: UNITED STATES WILL FOREVER HAVE COMPLETE ABILITY TO DO WHAT IS NECESSARY IN GREENLAND…

6 minutes ago

MLS success hard to come by as Crew visit CF Montreal

This MLS season has been disappointing for both the Columbus Crew and CF Montreal, but…

10 minutes ago

Exclusive-OpenAI's Sam Altman to brief UN Security Council next week

By Michelle Nichols and John Irish UNITED NATIONS, Sept 18 (Reuters) - OpenAI Chief Executive…

13 minutes ago