India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला आज पानीपत पहुंचे और उन्होंने पानीपत सहित, समालखा, सनौली में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पानीपत सैक्टर 25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में अभय चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक में 25 तारीख को देवीलाल का सम्मान दिवस मनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अलग जोश है, ये जो सम्मान दिवस है, वो प्रदेश को नया संदेश देगा। आज लोगों को बात पता लग चुकी है कि भाजपा की दूसरी सरकार जेजेपी ने बनाई थी, जो 75 पार का नारा देते थे। गोद में बैठ गए और 5 वर्ष तक देश को लूटा, उनका सफाया कर दिया है।
अब तीसरी सरकार भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी ने बनाई है, हर आदमी को पता है कि भूपेंद्र हुड्डा ने किस तरह षड्यंत्र रचकर भाजपा का साथ दिया। लोगों ने फैसला लिया है कि जैसे जेजेपी का सफाया किया है, वैसे ही कांग्रेस व भाजपा का भी करेंगे और इनेलो की सरकार बनाएंगे। इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर कुलदीप राठी, मनोज जौरासी, राजेश झटीपुर,रामेहर आट्टा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…