Categories: Haryana

भाजपा सरकार पर बरसे अभय चौटाला, बोले- कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार, कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करके जनता को ‘खून के आंसू’ रुला रही

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा  वीरवार को कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम पर लगातार प्रदेश की जनता की जेब काटने का काम कर रही है। पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। भाजपा सरकार ने पिछले साल ही रेट बढ़ाए थे। अब कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को घुटनों पर लाकर रुला रही है।

  • भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया
  • भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है, इनको आम लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं

बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब..

भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया है। कलेक्टर रेट और बिजली दरों में की गई बेहिसाब बढ़ोतरी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री ने जो कुतर्क दिए हैं उसका जवाब जनता आने वाले समय में सूद समेत देगी।

प्रदेश पर चार लाख करोड़ कर्ज हो चुका

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। इनको आम लोगो की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। पिछले लगभग 11 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की असलियत इसी बात से पता लगाई जा सकती है कि इनकी जनविरोधी नीतियों और भयंकर भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश पर चार लाख करोड़ कर्ज हो चुका है।

कर्ज की भरपाई भी प्रदेश की गरीब जनता से कर रही

अब भाजपा सरकार उस चार लाख करोड़ कर्ज की भरपाई भी प्रदेश की गरीब जनता से कर रही है।  उसपर अचंभे वाली बात यह है कि चार लाख करोड़ रूपए का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश की सारी सड़कें  टूटी पड़ी हैं, एक बारिश में सभी शहर समुंद्र बन जाते हैं, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के खस्ता हालात पड़े हैं , सरकारी नौकरियां और रोजगार दे नहीं रही है। फिर वो कर्ज लिए लाखों करोड़ रूपए गए कहां? साफ है सारा पैसा भ्रष्टाचार करके डकार गए हैं।

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

12 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

12 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

12 hours ago