India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Panipat : पानीपत हाईवे पर मनाना फ्लाईओवर से पहले सुबह के समय युवक व युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों में रिश्ते की बात चल रही थी। वहीं मृतक युवती पढ़ाई के साथ-साथ कंपनी में जॉब करती थी। सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जांच कर्मी एवं एएसआई अनिल कुमार के मुताबिक चंडीगढ़ सेक्टर 30 निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार व 20- 22 वर्षीय युवती चित्राक्ष के साथ बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे।
जैसे ही वह सुबह के समय समालखा मनाना फ्लाईओवर से पहले पहुंचें तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक दीपक कुमार व युवती चित्राक्ष को गंभीर चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच कर्मी ने बताया कि दोनों में रिश्ते की बात मौखिक रूप से चल रही थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पानीपत सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव गृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। वहीं मृतक युवती के परिजन गोपाल कृष्ण निवासी पानीपत के मुताबिक मृतक चित्राक्ष की माता का एक दशक पहले देहांत हो गया था, जबकि उनके पिता एसी मैकेनिक चंडीगढ़ में काम करते हैं। पिछले करीब 8 महीने से घर पर रहते हैं। मृतक चित्राक्ष पढ़ाई के साथ कंपनी में काम करती थी दोनों में मौखिक तौर पर रिश्ते की बात चल रही थीं।
* Putin says Ukraine hindering peace talks * Says Russia must develop nuclear triad, air…
By Jarrett Renshaw Sept 18 (Reuters) - The US and China are discussing a plan…
By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…
THE REUTERS DAYBOOK DIARY FOR THE WEEK AHEAD Friday, September 25, 2026 ----- PRESIDENT TRUMP'S…
(Corrects typo in headline) Sept 18 (Reuters) - Google's Gemini model accessed the internet and…
(Adds details, paragraphs 2-4) WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US President Donald Trump plans to…