Categories: Haryana

CDLU के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, बीते सेशन में BSC से पासआउट हुआ था, अब हॉस्टल में नहीं रहता था छात्र, आत्महत्या की वजह खोजने में जुटी पुलिस

India News (इंडिया न्यूज), A Student Hanged Himself In CDLU Hostel : हरियाणा के सिरसा स्थित CDLU में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की छात्र अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं रहता था, ऐसे में यहाँ आकर सुसाइड करना सबकी समझ से बाहर है। पुलिस युवक द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

मृतक छात्र रिंपल रतिया (फतेहाबाद) का रहने वाला था

जानकारी मुताबिक हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के हॉस्टल नंबर दो में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है मृतक छात्र रिंपल रतिया (फतेहाबाद) का रहने वाला था और बीते सेशन में वह BSC से पासआउट हुआ था, लेकिन अब वह हॉस्टल में नहीं रहता था। 

पुलिस इस जांच में जुटी है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसके पीछे क्या वजह रही होगी

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त रिंपल अपने हॉस्टल में अपनी बुआ के बेटे के कमरे में गया था, जो इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है, लेकिन उसकी बुआ का बेटा शुक्रवार को कहीं बाहर गया हुआ था, तो इसी दौरान रिंपल ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन और बुआ के बेटे ने जब अंदर जाकर देखा कि रिंपल फंदे से लटका हुआ है, तो उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्टल के उक्त कमरे को सील कर दिया है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसके पीछे क्या वजह रही होगी। 

Recent Posts

Duncan Sheik, Tony-winning composer of 'Spring Awakening,' dies at 56

* Sheik died in New York from cardiac arrest, his mother told New York Times…

4 minutes ago

Jacquet among new faces in Zidane's first France squad

VIDEO SHOWS: FRANCE NATIONAL FOOTBALL TEAM COACH, ZINEDINE ZIDANE, GIVING PRESS CONFERENCE RESENDING WITH COMPLETE SCRIPT…

5 minutes ago

Caviar and champagne: Air France's luxury shift helps ride out Iran war impact

By Joanna Plucinska LONDON, Sept 18 (Reuters) - With generous helpings of caviar and champagne,…

8 minutes ago

U.S. TREASURY SECRETARY TO TALK AI, RARE EARTHS THIS WEEKEND WITH CHINESE VICE PREMIER – AP

U.S. TREASURY SECRETARY TO TALK AI, RARE EARTHS THIS WEEKEND WITH CHINESE VICE PREMIER -…

13 minutes ago

Mbappe leaves Nike, signs with On as Swiss sportswear maker forays into soccer

VIDEO SHOWS: ARCHIVE VISION AND STILL PHOTOGRAPHS OF KYLIAN MBAPPE TEMPLATE ONLY, SHOTLIST AND SCRIPT…

16 minutes ago

Weil, Gotshal & Manges eyes merger options after rainmakers exit, Bloomberg News reports

Sept 18 (Reuters) - Law firm Weil, Gotshal & Manges is considering options for its…

19 minutes ago