India News (इंडिया न्यूज), Panipat Sahil International Firm Received National Honor : हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में हैंडलूम दिवस पर 29वां निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में हैंडलूम प्रोडक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व बिक्री में वृद्धि के लिए विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा द्वारा पदक व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया। पानीपत साहिल इंटरनेशनल फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल धमीजा व हिमांशी धमीजा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्वर्ण पदक हस्तनिर्मित गलीचों की बिक्री में कंपनी की वृद्धि रजत ट्रॉफी से विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने सम्मनित किया।
साहिल धमीजा ने कहा कि यह पानीपत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत से कई हैंडलूम निर्यातकों ने 29वें निर्यात पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने कहा कि हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री में वृद्धि करने वाले पानीपत के कई निर्यातकों को सम्मानित किया। उन्होंने गर्व से बताया कि साहिल इंटरनेशनल ने पिछले एक वर्ष में हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री में 80% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य निर्यातक भी हस्तनिर्मित उत्पादों के उत्पादन में आगे आएंगे। साहिल ने बताया कि पिछले लगभग 25 वर्षों से हस्तनिर्मित उत्पादन में साहिल इंटरनेशनल काम कर रही है। साहिल व हिमांशी धमीजा ने कहा कि यह सम्मान उनके पिता विनोद धमीजा की प्रेरणा से मिला है जिन्होंने हमेशा ही ग्राहकों को अच्छे उत्पादन व ईमानदारी के साथ कर काम करने की प्रेरणा दी है। साहिल इंटरनेशनल फर्म जिस मुकाम पर है व पिता विनोद धमीजा की बदौलत है तो मुझे आशा है कि आने वाले समय में साहिल इंटरनेशनल ने नए आयाम स्थापित करेगी।
Oct 23 (Reuters) - OPay is targeting a valuation of up to $4.42 billion in…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM THE WSL STOP NUMBER 10 IN PORTUGAL WON BY GRIFFIN COLAPINTO…
* Price dispute with supplier stops Boeing 777 freighter production * Boeing wants to take…
By David Shepardson WASHINGTON, Oct 23 (Reuters) - US Senator Marsha Blackburn, a Tennessee Republican,…
THE SCHEDULE FOR FIRST LADY MELANIA TRUMP Saturday through Monday ----- The daybook editor is…
By Lewis Krauskopf NEW YORK, Oct 23 (Reuters) - US stock investors face a pivotal…