India News (इंडिया न्यूज), A Foetus Found In Gurugram : हरियाणा की साइबर सिटी के पॉश एरिया डीएलएफ फेज-2 में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब स्थानीय सफाई कर्मचारियों ने पानी की टंकी के पास कूड़े के ढेर में एक भ्रूण को पड़ा देखा। इसके बारे में आसपास के लोगों को पता चला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
उक्त मामले को लेकर पहले पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, उसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया, ताकि भ्रूण फेंकने वाले व्यक्ति अथवा माता-पिता तक पहुंचा जा सके। वहीं इस संबंध में डीएलएफ-2 थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि भ्रूण को 72 घंटे के लिए शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार शव परीक्षण किया जाएगा और उसके डीएनए नमूने फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…