इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : जनकपुरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक साहसिक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर खड़ी 18 वर्षीय युवती को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। परिजनों का आरोप है कि इस अपहरण में एक 12 साल की लड़की ने भी भूमिका निभाई, जो किराए पर कमरा देखने के बहाने घर आई थी।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे जनकपुरी की गौशाला रोड पर एक काले रंग की कार आकर गली में खड़ी हुई। कार में तीन युवक सवार थे। इनमें से एक चालक सीट पर ही बैठा रहा, जबकि बाकी दो युवक उतरकर सीधे घर के बाहर खड़ी युवती की ओर बढ़े। उसी समय घर आई 12 वर्षीय लड़की, युवती को बाहर लेकर आई थी।
आरोपियों ने पहले युवती को थप्पड़ मारे और गला दबाते हुए जबरदस्ती कार की ओर खींचा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनसे भी हाथापाई की। एक व्यक्ति को चोट भी आई। इसके बाद आरोपी युवती को कार में डालकर फरार हो गए।
पीड़ित की मां रजनी ने बताया कि उनके घर पर एक लड़की किराए पर कैमरा देखने के लिए आई थी और उसने अपनी बेटी को उसके साथ कैमरा देखने के लिए नीचे भेजा था और तभी थोड़ी देर बाद पता चलता है कि कुछ लड़के उनको गाड़ी में किडनैप करके ले गए हैं। जो कमरा किराए पर लेने के लिए लड़की आई थी उसके बारे में वह नहीं जानते हैं किस मकसद से वह आई थी इसके बारे में भी नहीं पता है लेकिन एक लड़की आई थी जिसके साथ उसकी बेटी उसको कमरा दिखाने के लिए नीचे गई थी और वहीं से लड़कों के द्वारा उसको किडनैप किया गया है।
लड़की के पिता नरसिंह ने बताया कि वह अपने काम पर गया हुआ था तो पीछे से यह घटना घट गई। उसकी बेटी 12वीं पास करके घर पर ही रह रही थी और कुछ समय बाद उसकी शादी होने वाली थी उसके पास तीन बच्चे हैं जिनमें से वह दूसरे नंबर की बेटी थी। इस हादसे से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है और सभी घबराए हुए हैं कि कभी बेटी के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए।
घटना की सूचना 20 मिनट बाद पुलिस तक पहुंची। डीएसपी राजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई हैं। एक आरोपी की पहचान आशु के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अपहरण में दो से तीन युवक और एक नाबालिग लड़की शामिल है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…