India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने गांव राक्सेहडा में मिठाई की दुकान व घर में घुसकर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी रोहित सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पहले हुई मामूली कहासुनी की रंजिश रखते हुए 25 जुलाई को दुकान में घूसकर डंडों व गंडासी से हमला किया था। आरोपियों की पहचान राक्सेहडा निवासी रोहित, चुलकाना निवासी गौरव व अनुज, समालखा कृष्णा कॉलोनी निवासी शक्ति व समीर, शास्त्री कॉलोनी निवासी अनिल व मनाना निवासी राहुल के रूप में हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि गांव राक्सेडा निवासी भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे है। उनकी गांव में मिठाई की दुकान है। एक साल पहले दुकान पर उसके पोते शिवम के साथ गांव निवासी रोहित की मामूली बात पर हाथापाई हुई थी। जिसकी उन्होंने चौकी में शिकायत दी थी। गांव के मौजिज व्यक्तियों ने राजीनामा करवा दिया था। इसके बाद रोहित उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था।
25 जुलाई को शाम करीब 8 बजे उसका पोता शुभम व एक अन्य लड़का दुकान पर बैठे थे। तभी रोहित व अशोक अपने 20-30 अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे व डंडासी से लैस होकर आए और दुकान में घुसकर शुभम को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान के शीशे व अन्य सामान भी तोड़ दिया। दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी व बाइक को भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके व पत्नी कृष्णा व बेटे मोनू के साथ मारपीट की। गांव के लोगों को आता देख आरोपी हथियारों को लहराते हुए बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने परने से मुंह का ढका हुआ था।
इसके करीब 10 मिनट बाद आरोपी रोहित को पिता इंद्र गांव बसाडा की और से अपनी स्वीफट कार में सवार होकर आया। लोगों ने उसको वारदात बारे बताने की कोशिश की तो उसने कार की स्पीड कर जान से मारने की कोशिश की। उसके भतीजे राजेश व गांव के अन्य कई लोगों को चोट लगी। भतीजे राजेश की टांग टूट गई। राजेश व गांव निवासी देव उर्फ गोली को इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना समालखा में भीम सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के लिए उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह के नेत्रत्व में सीआईए वन व सीआईए टू की टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम ने बीते सोमवार की देर शाम हथवाला रोड से सात आरोपियों रोहित, गौरव, अनुज, शक्ति, समीर, अनिल व राहुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गंडासी व दो डंडे बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करेगी। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Sept 18 (Reuters) - A Russian glide bomb hit an apartment building in the northern…
VIDEO SHOWS: COMMENTS FROM ARSENAL MANAGER MIKEL ARTETA SHOWS: LONDON COLNEY, ENGLAND, UNITED KINGDOM (September…
(Updates prices) * Saudi Arabia and Houthis exchange fresh strikes * Brent on track for…
By Manya Saini and Jonathan Stempel Sept 18 (Reuters) - Warren Buffett stepped down on…
NSCALE IS TARGETING A MULTI-BILLION-DOLLAR LISTING AND EVALUATION AROUND $30 BILLION - CNBC (The article…
VIDEO SHOWS: ENGLAND MANAGER THOMAS TUCHEL ANNOUNCES HIS SQUAD TO PLAY SPAIN, CZECH REPUBLIC AND…