Ravi Chandran Ashwin retirement
Ravi Chandran Ashwin retirement: भारत के स्टार क्रिकेटर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास का एलान कर दिया है। अश्विन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। अश्विन अपने पोस्ट में बताया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने जा रहे हैं। वहीम इसके बाद वो दुनियाभर के बाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर वो खेल को और बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अश्विन के इस फैसले से उनकी पत्नी प्रीति नारायण काफी खुश हैं। और उनके संन्यास के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज लिखा है।
प्रीति नारायण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि “आई लव यू, आपको नई चीज़ें करते हुए देखने के लिए मैं बेताब हूं। यही दुआ करती हूं कि आप नई ऊंचाइयों तक पहुंचें।”
रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा की। उन्होंने सभी प्रारूपों को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। एक समय वह टीम इंडिया के सभी प्रारूपों में एक अहम खिलाड़ी थे, लेकिन पिछले दो-तीन सालों में उन्हें ज़्यादा मौके नहीं मिले और इसीलिए इस दिग्गज ने यह अहम फैसला लिया।
रविचंद्रन अश्विन को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है। अश्विन को 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 221 मैच खेले हैं, जिसमें इस धाकड़ खिलाड़ी ने 30.23 की औसत से 187 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 118.16 के स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए हैं और अश्विन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 रन है।
बता दें कि अश्विन ने अपना आखिरी IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। बता दें कि अश्विन को सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालाकी IPL 2025 का सीजन इस खिलाड़ी के लिए खास नहीं रहा। अश्विन ने इस सीजन में 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट ही लिए। जबकि उन्होंने सिर्फ़ 33 रन बनाए। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…