Categories: Uttar Pradesh

Traffic Rules: बाइक-स्कूटर चलाते हैं तो अभी से हो जाएं सावधान, योगी सरकार ने जारी किया फरमान

no helmet no fuel campaign: उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक रूल्स को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त होने जा रही है। अगर किसी दोपहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना है तो उसे पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा। योगी सरकार पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी 1 से 30 सितंबर तक अभियान भी चलाएगी। ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ (No Helmet, No Fuel) अभियान में पेट्रोल पंप बिना हेलमेट बाइकर्स को पेट्रोल नहीं देंगे। इसे कड़ाई से पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों के ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने के मकसद से यह अभियान चलाया जाएगा। नियमानुमार, 

पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश हुआ जारी

‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ का लागू करने की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों निर्देश भी जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह (Uttar Pradesh Transport Commissioner Brajesh Narayan Singh) ने जानकारी दी है कि पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी करके निर्देश दिए गए हैं कि वो बिना हेलमेट पहुंचे लोगों को फ्यूल नही दें। उन्होंने तेल विपणन कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL के अलावा पेट्रोल पंप संचालकों से भी अनुरोध किया है, वो इस अभियान में सरकार को सहयोग दें।

हर साल जाती है हजारों लोगों की जान

सड़क हादसों और इसमें जान गंवाने लोगों के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत की स्थिति बेहद चिंताजनक होने के साथ शर्मनाक भी है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2025 (अब तक) में सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। वर्ष 2024 की बात करें तो यूपी में 15.66 सड़क हादसे हुए थे। मौतों की बात करें तो यह 18.49% अधिक है। यह भी चिंताजनक है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा जान युवाओं की जा रही है। जानकारों का भी मानना है कि लोग खासतौर से युवा बाइक या स्कूटर चलाने के दौरान हेलमेट लगाएं तो काफी हद तक हादसों में जानें बचाई जा सकती हैं। 

हेलमेट नहीं पहनने से जाती है जान

राज्य में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कबूल कर चुके हैं कि यूपी में हर साल सड़क हादसों में 25-26 हजार लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ज्यादातर मामलों में युवा हेलमेट नहीं पहनते हैं और सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ जाती है। राज्य सरकार की ओर से और स्थानीय प्रशासन की ओर से भी पेट्रोल पंप संचालकों से हेलमेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में सहायता करने का भी आग्रह किया जा चुका है। 

JP YADAV

Share
Published by
JP YADAV
Tags: up news

Recent Posts

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

3 minutes ago

Nexperia sues Wingtech and its founder, demanding compensation for damages

Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…

4 minutes ago

BRIEF-The Gentex Sema Booth To Feature Custom Car Reveals By Ringbrothers And Classic Car Studio

Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…

5 minutes ago

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL IT WOULD BE TO A DIFFERENT BUYER

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…

10 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel dies following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

11 minutes ago

Apple shares slide as Ternus sounds alarm on memory costs

By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…

14 minutes ago