R Ashwin Angry
India News (इंडिया न्यूज), R Ashwin Angry: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके आर अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उनका गुस्सा अक्सर मैदान पर देखने को मिला और एक बार फिर उनका गुस्सा तमिलनाडु प्रीमियर लीग में देखने को मिला है। स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि अश्विन अंपायर से नाराज हैं क्योंकि अंपायर ने उन्हें आउट दिया था। फैन्स भी वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
दरसल बीते रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजंस के बीच मैच खेला गया। इस ग्रुप स्टेज मैच में अश्विन बतौर ओपनर खेलने उतरे। वैसे तो अश्विन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत की। खैर, वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन वह अपने विकेट से खुश नहीं थे।
अश्विन इस गेंद पर स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन गेंद मिस हो गई और उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने उंगली उठाकर आउट दे दिया, लेकिन अश्विन तुरंत अंपायर के पास गए और उन्हें कुछ समझाने लगे। अंपायर ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गए।
जब अंपायर ने उनकी बात नहीं सुनी तो अश्विन का गुस्सा और भी बढ़ गया। वह अपने आउट से खुश नहीं थे। मैदान से बाहर जाते समय वह क्रीज की तरफ देख रहे थे, तभी गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला उठाया और अपने पैड पर जोर से मारा।
इस मैच में अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम सिर्फ 93 रन पर ऑल आउट हो गई। ऐसाकिमुथ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। साई किशोर ने 2 और एम मथिवनन ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कराईकुडी कालाई ने 11.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। तुषार रहेजा ने नाबाद 65 रन बनाए।
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…