Sonam Raghuvanshi
India News (इंडिया न्यूज), Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी पर अपने पति राज रघुवंशी की हत्या का आरोप है। सोनम 17 दिन बाद रविवार-सोमवार की रात गाजीपुर पहुंची। गोविंद रघुवंशी उससे मिलने यहां पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद रघुवंशी ने कहा- हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। सोनम से मिले 20 दिन हो गए हैं। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, मुझे अपनी बहन से मिल लेने दो, उसके बाद ही कुछ कहूंगा। मैं पुलिस वालों के साथ पूरा मेघालय घूम आया हूं, अभी मैं अपनी बहन से मिलकर आया हूं, उसके बाद ही कुछ कहूंगा। अभी मैं मेघालय से आ रहा हूं।
बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश राजपूत तीन आरोपी हैं। वहीं मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। राजा रघुवंशी की मां के मुताबिक सोनम ने परिवार की मर्जी के बगैर राजा रघुवंशी को असम मेघालय जाने के लिए उकसाया था। मां के मुताबिक मना करने के बावजूद राजा रघुवंशी ने सोनम के कहने पर कामाख्या जाने से पहले मां के पास रखी चेन पहनी थी। सूत्रों के मुताबिक राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। वह सोनम के भाई के प्लाईवुड कारोबार में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था।
मेघालय पुलिस ने 24 से 2 तारीख तक शिलांग के मावलखियात गांव में नोंग्रीयात गांव में गोल्डन पीस ढाबा के पास सोहरिम इलाके के सभी टेलीफोन टावरों की लोकेशन और सीडीआर निकाली। सीडीआर और लोकेशन में मध्य प्रदेश लोकेशन के पांच मोबाइल नंबर मिले, जिसमें राजा और सोनम के अलावा आनंद कुर्मी आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर के मोबाइल शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक सोनम न सिर्फ लगातार राज कुशवाह के संपर्क में थी बल्कि अपनी लोकेशन भी भेज रही थी जो आनंद आकाश और विशाल तक पहुंच रही थी।
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
PINNACLE WEST EXPECTS TO FILE 25-YEAR TAIWAN SEMICONDUCTOR MANUFACTURING COMPANY POWER DEAL FOR 1.88 GW…