Silsila movie
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में होती है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी फ्लॉप साबित होती है लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बस हुए हैं इन्हीं में से एक फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी जो लोगों को अपना दीवाना बन गई उस फिल्म का नाम है सिलसिला। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा ने मेन लीड की भूमिका निभाई थी, भले ही कहानी ने दर्शकों को थिएटर तक नहीं पहुंचा पाया लेकिन इसके गाने आज भी आईकॉनिक है। इस फिल्म की कहानी में लव ट्रायंगल को दिखाया गया है जिसमें आधा अधूरा प्यार और परिवार की मजबूरी दिखाई गई है।
सिलसिला के रिलीज होते ही उसको व्यूवर्स का मिक्सड रिएक्शन मिला, किसी को फिल्म पसंद आई तो किसी को फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई, फिल्म की कहानी में लव ट्रायंगल था जो कुछ लोगों को काफी बोर लग रही थी। अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार की छलके और जया बच्चन का किरदार व्यूवर्स को काफी ज्यादा इमोशनल लगा तो वही कुछ लोगो को ये इमोशनल नहीं कर पाया।
सिलसिला फिल्म लोगों के दिलों में तो खास जगह नहीं बना पाई लेकिन इसके गाने आज भी ज्यादा पॉपुलर है जैसे ‘देखा एक ख्वाब’ , ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ ने इस फिल्म को काफी शोहरत दिलाई। इन गानों के बोल हरिवंश राय बच्चन और जावेद अख्तर ने लिखे थे जबकि इसको आवाज किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी थी।
यश चोपड़ा ने शुरुआत में सिलसिला के लिए परवीन बाबी और स्मिता पाटिल को चुना था। बाद में उन्होंने जया और रेखा को कास्ट करने का फैसला किया। परवीन बेहद दुखी हुईं और कश्मीर शूटिंग के दौरान रो पड़ीं, क्यूंकि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिंग थी। जबकि स्मिता नाराज थीं। यश ने बाद में उनसे माफी भी मांगी।
सिलसिला फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड हैं जिसमें अमित (Amitabh Bachchan) और चांदनी (Rekha ) एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी फैमिली प्रॉब्लम्स के कारण अमित को अपने भाई की मंगेतर शोभा (Jaya Bachchan) से शादी करनी पड़ती है। इस फिल्म में काफी ज्यादा ट्वीट्स और कहानी में काफी ज्यादा में ड्रामा दिखाया गया है।
बीते कुछ सालों के बावजूद सिलसिला अपने गानों और स्टार कास्ट की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहता है, इसमें अमिताभ और रेखा के बीच का अफेयर की खबरे भी फिल्म को और ज्यादा चर्चा में ला देती है। फिल्में यह भी साबित किया की कहानी कभी-कभी फ्लॉप साबित हो सकती है लेकिन उसके गाने उसे कहानी को यादगार बना देते हैं।
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…