Sunny Deol Dimple Kapadia Affair: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) 80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम यंग एक्टर्स में से एक माने जाते थे। उन्होंने फिल्म बेताब से 1983 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद सनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने में सफल हुए। इस दौरान उनकी लव लाइफ भी कम चर्चा में नहीं रही। सनी का नाम अपनी पहली ही फिल्म की को-स्टार अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ जुड़ने लगा। इसके बाद उनका नाम बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से भी जुड़ने लगा।
डिंपल की बेटियां सनी को बुलाती थीं छोटे पापा
डिंपल और सनी की फिल्मों में जोड़ी भी हिट रही। दोनों ने अर्जुन, मंजिल-मंजिल, आग का गोला, गुनाह और नरसिम्हा जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इन फिल्मों के सेट पर डिंपल और सनी के अफेयर के किस्से बेहद आम थे। दरअसल, डिंपल को सनी का साथ जिंदगी में तब मिला था जब वो बेहद मुश्किल से गुजर रही थीं।
राजेश खन्ना के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं। यहां तक कि डिंपल अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी के साथ काका का घर छोड़कर अलग रहने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी का भी डिंपल के घर आना जाना शुरू हो गया था और ट्विंकल और रिंकी जब भी उन्हें देखती थीं तो उन्हें छोटे पापा कहकर बुलाने लग गई थीं। 2009 में जब डिंपल की बहन सिम्पल का निधन हो गया था तब भी सनी ने उन्हें इमोशनल तौर पर काफी संभाला था।
सालों बाद भी खत्म नहीं हुआ अफेयर
हैरानी की बात ये है कि सनी की वाइफ पूजा को भी इस अफेयर की भनक थी और वो कुछ नहीं कर पायीं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि बॉलीवुड पार्टीज और गैदरिंग में डिंपल को सनी की पत्नी तक का दर्जा दे दिया गया था। सनी और डिंपल ने कभी इस रिश्ते पर कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों की नजदीकियां भी कभी नहीं छुपीं। कुछ साल पहले भी दोनों की एक विदेशी ट्रिप से फोटो वायरल हुई थीं। इसमें सनी और डिंपल एक बस स्टॉप पर एक-दूसरे का हाथ थामकर बैठे हुए नजर आ रहे थे। जिससे साफ था कि दोनों का दशकों पुराना अफेयर अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…