Social Media User Troll Virat Kohli Sister Bhawna
India News (इंडिया न्यूज़), Social Media User Troll Virat Kohli Sister Bhawna: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबसे विराट कोहली ने आईपीएल में जीत दर्ज की है तभी से देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। देश में जश्न के बीच मैच के बाद मैदान पर साथ में दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज भी खूब वायरल हो रहीं हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच जबरदस्त केमस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि जीत के बाद विराट कोहली ने अपने परिवार और बहन को दरकिनार कर दिया।
क्रिकेटर की बहन भावना ने कोहली की जीत के बाद उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर कुछ लोगों ने कमेंट कर भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाए। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की बहन भावना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह रात, यह पल जब हम इस सपने का जश्न मना रहे हैं जिसने हमें रुलाया, जिसने हमें हंसाया; लेकिन आपने जो इंतजार कराया, वह बहुत लंबा था। हर एक पल को स्थिरता और एक अजीब सी शांति के साथ अनुभव करने की जरूरत है कि यह वास्तव में हुआ है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘हम आपके प्रति अपनी विनम्रता और आभार व्यक्त नहीं कर सकते, उन लाखों प्रशंसकों के प्रति जो अच्छे और बुरे समय में आरसीबी के साथ थे। यह जीत हर किसी की निजी जीत है। आपके आंसू उन सभी की आंखों में महसूस किए गए जो आपसे प्यार करते हैं। हम सभी आपके साथ रोए क्योंकि आप, मेरे छोटे वीरू, भगवान द्वारा चुने गए हैं जो सभी को इतनी खुशी और प्रेरणा देते हैं। स्वर्ग से कोई आपकी सफलता पर मुस्कुरा रहा होगा। अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहा होगा।’
एक सोशल मीडिया यूजर ने विराट कोहली की बहन भावना की पोस्ट पर कमेंट किया और अपनी बहन के विराट के साथ रिश्ते पर सवाल उठाया। उसने भावना की पोस्ट पर लिखा, ‘विराट कभी भी किसी भाषण में आपका जिक्र नहीं करते और आपकी पोस्ट को लाइक भी नहीं करते। अनुष्का भी नहीं करतीं।’ क्रिकेटर की बहन ने इस व्यंग्यात्मक कमेंट का प्यार से जवाब दिया। भावना ने कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘भगवान आपको धैर्य दे ताकि आप समझ सकें कि प्यार कई तरह से मौजूद हो सकता है, जिसे दुनिया को दिखाने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह अभी भी मौजूद है, जैसे सर्वशक्तिमान के लिए प्यार। आशा है कि आपके जीवन में पर्याप्त प्यार हो, कोई असुरक्षा न हो, केवल सच्चे रिश्ते हों जिन्हें किसी मान्यता की आवश्यकता न हो। भगवान आपका भला करे।’
By Anhata Rooprai and Max A. Cherney Nov 3 (Reuters) - AMD forecast fourth-quarter revenue…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
AMD CFO: EXPECT Q4 NON-GAAP OPERATING EXPENSES TO BE APPROXIMATELY $3.75 BILLION (The article has…
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT STAMFORD BRIDGE AND RAMS PARK IN MEMORY OF TENERIFE…
By Anhata Rooprai and Max A. Cherney Nov 3 (Reuters) - AMD forecast fourth-quarter revenue…
By David Shepardson WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - The US Senate Commerce Committee will hold…