Kati Patang movie
हिंदी सिनेमा में फिल्म के अंदर कलाकारों की एंट्री और एग्जिट हमेशा से एक चर्चा का विषय बनता है, कई बार ऐसा होता है की फिल्म से अलग होने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ होती है। ऐसा ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ भी हुआ, वह अपने समय की एक हिट मशीन कही जाती थी। शर्मिला अचानक से एक बड़ी फिल्म से बाहर कर दी गई वजह थी उनकी प्रेगनेंसी इसके बाद वह फिल्म एक्ट्रेस आशा पारेख के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई
शर्मिला टैगोर का नाम उस समय काफी ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस में से एक था। डायरेक्टर शक्ति सामंत की फिल्म “”कटी पतंग” के दौरान वह शर्मीला टैगोर उनकी पहली पसंद थी, लेकिन किस्मत उस समय उनके साथ नहीं थी फिल्म की सारी तैयारियां हो चुकी थी तभी खबर सामने आई की शर्मा टैगोर मां बनने वाली है। यह सुनकर मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर करने का फैसला लिया और इस फिल्म में उनके बाद उनकी जगह आशा पारेख को रोल ऑफर किया गया। आशा ने पहले फिल्म करने से मना किया लेकिन बार-बार समझाने पर वह मान गई और फिल्म की गई।
कटी पतंग में आशा पारेख की एंट्री बिल्कुल एक चमत्कार था इस फिल्म में उनके साथ राजेश खन्ना भी नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म का कोई भी एक गाना ऐसा नहीं था जो सुपरहिट साबित ना हुआ हो, उस फिल्म के सारे गाने सुपर डुपर हिट साबित हुए थे। ये फिल्म 1971 में सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती थी। आशा पारेख पहले इस रोल को नहीं कर रही थी लेकिन जैसे ही उन्होंने इस रोल को स्वीकार किया यह उनके करियर का एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
कटी पतंग सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं बल्कि इसमें धोखा दर्द काफी अच्छे से दिखाया गया है, राजेश खन्ना उस समय के एक सुपरस्टार हुआ करते थे जिनकी एक्टिंग देख फैंस उनके दीवाने हो जाया करते थे। फिल्म की कहानी और गानों ने मिलकर इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक फिल्म का दर्जा दिलाया। इसी फिल्म के जरिए राजेश खन्ना और आशा पारेख की जोड़ी लोगों के दिलों में बस गई और लोग हमेशा उनको एक साथ देखना पसंद करने लगे।
शर्मिला टैगोर ने कटी पतंग से बाहर होना उस वक्त के लिए एक बहुत बड़ा झटका था, लेकिन उनकी पापुलैरिटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसके बाद भी उन्होंने काफी ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी जो आज भी लोग काफी देखना पसंद करते हैं, उनके स्टारडम वैसा का वैसा ही रहा हो उस पर कुछ भी असर नहीं पड़ा। कटी पतंग फिल्म ने यह भी दिखाया कि बॉलीवुड में किसी का मौका छूटना किसी के लिए उसके करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…