sapna chaudhary
Sapna Chaudhary: सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) वो नाम है जो एक छोटे से शहर से उठा है। ‘हरियाणवी की क्वीन’ कहलाई जाने वाली लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ नया करती हुईं नजर आती हैं। अगर उन्हें अपने विचार फैन्स के साथ शेयर करने हों तो वो इंटरव्यू का इंतजार नहीं करतीं। वो सोशल मीडिया के जरिए ही अपने मन की बात कह देती हैं। वहीं अब सपना (Sapna Chaudhary) ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो आज भी उन्हें उनके डांस के लिए ट्रोल करते हैं और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
हाल ही में सपना ने अपनी कुछ जबरदस्त तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सपना (Sapna Chaudhary) ने ब्लैक प्लेन ड्रेस पहनी हुई है। वो अपने हाथ पर पति वीर के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर इ सपना के बाल खुले हैं और मेकअप नहीं किया है। फैन्स को सपना का वेस्टर्न अवतार काफी पसंद आ रहा है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लोग उनकी खूबसूरती और उनकी फिटनेस को देखके हैरान हैं।
इस दौरान सपना ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि आप लोगों को मुझे जज करना चाहिए और मेरे बारे में अपनी राय तभी देनी चाहिए जब आप मेरे घर के बिल भर रहे हों। अगर आप लोग मेरी किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहे हैं या मेरे घर के बिल नहीं भर रहे हैं, तो अपने काम से काम रखिए। क्योंकि मुझे आपकी राय की ज़रूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) आज भी स्टेज डांस करके अपना जीवन गुजारती हैं हलाकि अब उनके स्टेज परफॉरमेंस बड़े लेवल पर होते हैं। उनके रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आने की चर्चाएं थीं, लेकिन ये सब अफवाहें थीं। सपना ने अपने बॉयफ्रेंड वीर से गुपचुप शादी कर ली थी। और जब वो पहली बार मां बनीं, तब शादी की खबर सबके सामने आई।
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…
EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…