Sanjay Dutt Rishi Kapoor Fight: बॉलीवुड के वेटरन स्टार ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। यूं तो उनकी कई स्टार्स से बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन कुछ स्टार्स के साथ कभी-कभी उनके पंगे भी हुए, जो कि सुर्ख़ियों में आए। इनमें से एक नाम संजय दत्त का भी है। ऋषि कपूर और संजय दत्त के बीच यूं तो रिश्ते काफी अच्छे थे लेकिन एक बार दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। बात इतनी बढ़ गई थी कि संजय दत्त गुस्से में ऋषि कपूर को पीटने के लिए उनके घर तक पहुंच गए थे।
इस एक्ट्रेस के कारण मचा था बवाल
जी हां, आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये सच है कि संजय ऋषि कपूर पर हाथ उठाने वाले थे। दरअसल ये सारा मामला एक एक्ट्रेस के कारण हुआ था जिनसे संजय दत्त को प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम टीना मुनीम है जो कि संजय दत्त की 1981 में डेब्यू फिल्म रॉकी में उनकी हीरोइन थीं। संजय को टीना से प्यार हो गया था लेकिन तभी टीना का नाम ऋषि कपूर से जुड़ने लगा।
नीतू कपूर ने शांत करवाया मामला!
संजय दत्त इन खबरों को सुनकर आपा खो बैठे। उन्हें ये बात बिलकुल रास नहीं आई कि जिस लड़की से वो प्यार करते हैं, ऋषि कपूर उससे नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने गुस्से में गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर ऋषि कपूर को पीटने का प्लान बनाया। वो नशे में धुत होकर उनके घर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी नीतू मिल गईं। संजय ने उन्हें पूरी बात बताई और नीतू ने फिर उन्हें समझाया कि ऐसी कोई बात नहीं है। टीना और ऋषि का कोई अफेयर नहीं है। नीतू की बात सुनकर संजय का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ऋषि के साथ अपना झगड़ा सुलझा लिया। इस तरह दोनों की बॉन्डिंग फिर मजबूत हो गयी। बात अगर टीना और संजय की नजदीकियों की करें तो ये ज्यादा समय तक टिक पाईं क्योंकि टीना ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर अपना घर बसा लिया। वहीँ संजय अपनी पहली पत्नी ऋचा के कैंसर से निधन के चलते गम में डूब गए। वहीँ 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया और वह हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…