salman and donald trump
Salman Khan on Trump: ‘बिग बॉस 19’ इस समय सुर्खियों में बना हुआ है, सलमान खान ने घर में हो रहे वाद-विवाद को लेकर घर वालों की अच्छे से क्लास ली। इस दौरान उन कंटेस्टेंट्स पर सलमान भड़के जो शो में कुछ नहीं कर रहे या बहुत कुछ कर जा रहे हैं। बातों-बातों में इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो सच में हैरान कर देने वाला था। दरअसल उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बिना नाम लिए निशाना साधा। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि दुनिया भर में क्या हो रहा है? जो सबसे ज़्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं, उन्हें शांति पुरस्कार चाहिए। इस एक पंक्ति ने ऑनलाइन चर्चाओं को जन्म दे दिया है और सलमान की टिप्पणी और ट्रंप द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार पाने की कथित कोशिशों के बीच तुलना की जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान ने पिछले एपिसोड में फरहाना भट्ट पर जमकर वार किया। इसी दौरान उन्होंने ‘शांति कार्यकर्ता’ वाली छवि पर भी सवाल उठाए। सलमान ने इस दौरान कहा कि ‘फरहाना, क्या आप किसी भी एंगल से शांति कार्यकर्ता लगती हैं? आपका अहंकार बहुत बड़ा है। मुझे नहीं पता कि आप खुद को क्या समझती हैं। क्या नीलम बेकार कहलाने लायक हैं? आप एक महिला हैं। और आप एक महिला के बारे में ये बातें कह रही हैं?’
NDA या INDIA? कौन देगा किसको मात, किसका होगा उपराष्ट्रपति की गद्दी पर राज
वहीं सलमान द्वारा ट्रंप पर किए गए कटाक्ष की क्लिप शनिवार और रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई और कई लोगों ने सलमान की चतुराई पर खूब ठहाके लगाए। इस दौरान एक फैन ने ट्विटर पर लिखा – सलमान न्यूज़ देखते हैं? मुझे तो पता ही नहीं था। इस क्लिप को रेडिट पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया – सलमान भाई बिग बॉस में ट्रंप पर कटाक्ष कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक कमेंट में लिखा था – भाई का कमाल है। एक शख्स ने लिखा – ट्रंप के जवाब का इंतज़ार है।
Vice President Election 2025 के कब आएंगे नतीजे? कौन-कौन कर सकता है वोट; यहां जानें सबकुछ
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…