Rise And Fall Dhanashree Verma : कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) के तलाक को अब काफी महीने बीत चुके हैं। तलाक के बाद से धनश्री को लगातार ट्रोल किया जा रहा है, कई लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर (gold digger) तक कह डाला है। अब रियलिटी शो “राइज़ एंड फॉल” (Rise and Fall) में नज़र आ रहीं धनश्री ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। शो में हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान उन्होंने चहल और ट्रोल्स पर खुलकर बात की।
बाकि कंटेस्टेंट के साथ बातचीत करते हुए, धनश्री ने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा कि ऐसी कई बातें हैं जो वह बता सकती हैं, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके लिए सम्मान सबसे ज़्यादा मायने रखता है।
उन्होंने आगे कहा कि “जब आप शादीशुदा होते हैं, तो आप पर अपने साथी के सम्मान की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी भी होती है। अगर मैं चाहती, तो मैं भी उनका अपमान कर सकती थी। ऐसा मत सोचिए कि एक महिला होने के नाते मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन वह मेरे पति थे। मैंने अपनी शादी के दौरान उनका सम्मान किया, और अब भी, मैं इस बात का सम्मान करती हूं कि वह मेरे पति थे।”
राइज एंड फॉल के हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में धनश्री अपने ही मजाकिया अंदाज में ट्रोल्स पर पलटवार करती नजर आईं। दरअसल एक टास्क के दौरान, सभी केंटेस्टेंट्स को 2 लाख रुपये के सोने के बैग और 1 लाख रुपये के चांदी के बैग में से किसी एक को चुनना था। उनकी जोड़ी अर्जुन बिजलानी के साथ थी, जिन्होंने मज़ाक में कहा, सोना मुझे चांदी या हीरे से ज़्यादा सूट करता है।
इस मौके का फायदा उठाते हुए, धनश्री ने एक मज़ाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी लाइन है जिसका मैं इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर मैंने इसे कह दिया, तो भविष्य में मुझे मिलने वाला प्यार भी मुझे नहीं मिलेगा।”
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…