Karisma Kapoor Divorce: बिज़नसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) का इसी साल 12 जून 2025 को लंदन में निधन हो गया था। संजय ने तीन शादियां की थीं, उनकी मौत के बाद से ही परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। आपको बता दें कि संजय कपूर ने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से की थी। हालांकि, यह शादी लंबे वक्त तक टिक नहीं पाई और संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हो गया था। इस शादी से करिश्मा के घर दो बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान का जन्म हुआ था। अब खबर ये है कि करिश्मा के दोनों बच्चों ने पिता संजय की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पहले ही मिले चुके 14 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि तलाक के एवज में बतौर एलिमनी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को 14 करोड़ कीमत के बांड्स मिले थे। यही नहीं, संजय कपूर ने यह भी सुनिश्चित किया था कि उनके बच्चों को हर माह 10 लाख रुपए की एक मुश्त रकम मिलती रहे। वहीं, न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिज़नसमैन संजय कपूर ने अपने पिता के एक घर का स्वामित्व भी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को दिया था ताकि उन्हें फ्यूचर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना महसूस हो।
अब कोर्ट पहुंचे करिश्मा के बच्चे, प्रॉपर्टी में चाहिए हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिज़नसमैन संजय कपूर अपने पीछे 30000 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं जिसपर परिवार के बाकी सदस्यों की नजर है। सब चाहते हैं कि प्रॉपर्टी से कुछ हिस्सा उनके हिस्से में आ जाए। इसी क्रम में करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। समायरा और कियान ने कोर्ट से कहा है कि संजय कपूर की तीसरी वाइफ प्रिया सचदेवा ने पिता की जाली वसीयत तैयार की है।
बच्चों ने कोर्ट से लगाई अपनी गुहार में कहा है कि सौतेली मां द्वारा तैयार की गई यह जाली वसीयत कानूनी तौर पर वैध नहीं है। इसलिए ही उन्हें अब तक इसकी कोई कॉपी नहीं सौंपी गई है। करिश्मा के बच्चों ने कोर्ट से अपील की है कि जब तक उनके पिता की संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ नहीं जाता तब तक प्रिया सचदेव को इस वसीयत को लागू करने से रोका जाए।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…