Jaya Bachchan Scolds Paparazzi
India News (इंडिया न्यूज), Jaya Bachchan Scolds Paparazzi: पैपराज़ी और जया बच्चन का मानों जैसे हमेशा से एक-दूसरे से दुश्मनी का रिश्ता रहा है। जया बच्चन अक्सर पैपराज़ी को डांटती और चिल्लाती नज़र आती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वो रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। शरबानी मुखर्जी के पिता और रानी मुखर्जी-काजोल के चाचा रोनो मुखर्जी का हाल ही में निधन हो गया। वो एक जाने-माने फ़िल्म निर्देशक भी थे। मंगलवार 3 जून को जया बच्चन रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में शामिल होने उनके घर पहुंचीं। वहां कई और फ़िल्मी सितारे पहुंचे थे। जया की बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ थीं। जब जया वापस जाने के लिए निकलीं तो वहां पैपराज़ी को देखकर वो चिढ़ गईं और चिल्लाने लगीं।
फोटोग्राफरों की मौजूदगी से जया चिढ़ गईं और व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘चलो…. तुम लोग भी साथ आओ। चले जाओ। सब बकवास…सब गंदा।’ जैसे ही श्वेता ने जया को कार में बैठने में मदद की, वह फिर से एक पैपराज़ी पर भड़क उठीं जो उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। जया उस पैपराज़ी पर भड़क गईं और बोलीं, ‘चलो, तुम कार में आओ।’ जया का यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर ढेरों कमेंट आने लगे।
व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम… अब वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का IPL लुक, घडी ने खींचा सबका ध्यान
काजोल, तनीषा मुखर्जी, अयान मुखर्जी समेत कई पारिवारिक सदस्यों के अलावा अमित कुमार और सलीम खान जैसे कई फिल्मी सेलेब्स भी रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में पहुंचे। रोनो मुखर्जी का 28 मई को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। रोनो का अंतिम संस्कार सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर किया गया, जहां बेटे सम्राट ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…
Nov 3 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the Masters, Rolex Paris Men's…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
(Adds shares in paragraph 2, graphics) By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters)…
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…