Housefull 5 Movie Review (1)
India News (इंडिया न्यूज), Housefull 5 Movie Review: आज अक्षय कुमार के लिए एक बड़ा दिन है। दरअसल आज उनकी फिल्म हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जब से फिल्म का फनी ट्रेलर सामने आया है तभी से दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता थी। इसी सिलसिले में फिल्म ने कई दिनों पहले से ही एडवांस बुकिंग भी करोड़ों में की है। पहले दिन ने भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे। लोगों ने पहला दिन खत्म होने से पहले ही ये अंदाजा दे दिया है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर नया इतिहास रचने वाली है। यदि आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं तो पहले इसका कुछ कहानी जान लें।
दरअसल, फिल्म की शुरुआत रंजीत डोबरियाल (रंजीत बेदी) के 100वें जन्मदिन पर एक बड़े जश्न से होती है। ये जश्न एक यॉट पर होता है, जहां पर हो जाता है एक मर्डर। एक ओर जहां मर्डर हुआ है तो दूसरी ओर सवाल है कि रंजीत की 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति किसे मिलेगी। संपत्ति के मालिक जॉली बनते हैं और जॉली एक नहीं बल्कि तीन हैं। जलाबुद्दीन (रितेश देशमुख), जलभूषण (अभिषेक बच्चन) या फिर जूलियस (अक्षय कुमार), किसे मिलेगी जायदाद और कौन है कातिल, इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
फिल्म की कहानी को एक्टर्स ने बारीकी से स्क्रीन पर उकेरा है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज़, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, रंजीत बेदी, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, आकाशदीप साबिर और निकितिन धीर सहित हर एक किरदार का काम परफेक्ट है।
कहानी और एक्टिंग के बाद अब बात तकनीकि पहलू की करें तो ये फिल्म उस पर भी खरी उतरी है। फिल्म विजुअली भी स्ट्रॉन्ग है और बतौर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। फिल्म को देखते हुए आप उसका ही एक हिस्सा सा बन जाते हैं। हाउसफुल 5 एक परफैक्ट फैमिली फिल्म है और इस फिल्म को हम चार स्टार्स देते हैं।
रेटिंग्स: 4 स्टार
निर्देशक: तरुण मनसुखानी
कहां देखें: सिनेमाघर
अवधि: 2 घंटे 43 मिनट
By Nimesh Vora MUMBAI, Nov 4 (Reuters) - The Indian rupee's ongoing recovery will draw…
Nov 4 (Reuters) - Iron ore prices rebounded on Wednesday, supported by short-covering and expectations…
BEIJING, Nov 4 (Reuters) - Oil prices slipped in early trade on Wednesday as investors…
Nov 4 (Reuters) - Australian graphic design platform Canva Group said on Wednesday it would…
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…
Nov 4 (Stats Perform) - Results from the NCAAB games on Tuesday (home team in…