Govinda affair with Neelam: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्ख़ियों में हैं। पिछले दिनों पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के साथ उनकी तलाक की खबरों ने बहुत जोर पकड़ा हुआ था। हाल ही में एक रियलटी शो में पहुंचीं सुनीता ने भी गोविंदा के साथ अपनी 40 साल पुरानी शादी को काफी मुश्किल बताया था।
बहरहाल, दोनों के बीच दरार आने की खबरें तब बढ़ीं जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा का किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद सुनीता ने तलाक की अर्जी कोर्ट में लगा दी हालाँकि बाद में गोविंदा और सुनीता दोनों ने ही इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और उनका तलाक नहीं हो रहा है।
नीलम पर फ़िदा थे गोविंदा, सुनीता से कहते थे ऐसी बात
वैसे ये पहले मौका नहीं है जब गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस से जुड़ा हो। आपको बता दें कि एक समय गोविंदा 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम पर भी फ़िदा थे। गोविंदा नीलम पर इस कदर लट्टू थे कि उन्होंने सुनीता से अपनी सगाई तक तोड़ने का फैसला कर लिया था। तब उनकी मां ने उन्हें बहुत समझाया और सुनीता से उनकी शादी करवा दी। गोविंदा ने खुद कई बार नीलम के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था, मैं जितनी बार नीलम को देखता था, उतनी बार मेरा प्यार उनके प्रति बढ़ता था। नीलम इतनी खूबसूरत थीं कि किसी भी मर्द का दिल उनपर आ जाता और मेरा भी आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की नीलम से शादी तो नहीं हो पाई लेकिन शादी के बाद वो सुनीता को भी नीलम जैसा बनने की सलाह देते थे।
नीलम ने की थीं दो शादियां
बात अगर नीलम की करें तो उनकी पहली शादी ज्यादा नहीं टिकी थी। नीलम ने यूके के एक बिजनेसमैन के बेटे ऋषि सेठिया से शादी की थी लेकिन पांच साल में ही इनका रिश्ता टूट गया था। 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद नीलम ने 2011 में एक्टर समीर सोनी से दूसरी शादी की।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…