Deepika Padukone daughter birthday
फिल्मी दुनिया के स्टार की तरह उनके बच्चे भी अक्सर चर्चा में रहते हैं, जन्म से पहले ही उनकी हर छोटी-बड़ी बात एक बड़ी खबर बन जाती है। ऐसा ही देखने को मिला सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी “दुआ पादुकोण” के साथ। दुआ का जन्म 8 सितम्बर 2024 को हुआ था अब वो एक साल की हो चुकी हैं और इस मौके को उनके को मम्मी-पापा ने बेहद प्यारे अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें चॉकलेट केक नजर आ रहा हैं ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने अपनी बेटी को खास तोहफा दिया। उन्होंने खुद अपने हाथों से चॉकलेट केक बनाया और फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा – “मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के बर्थडे पर अपने हाथों से केक बनाना हैं।” दीपिका का यह प्यार भरा अंदाज़ हर किसी का दिल पिघला रहा हैं, फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जैसे ही दीपिका ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो कुछ ही मिंटो में वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं। लोग लगातार पोस्ट पर कमेंट कर दुआ को बर्थडे विश कर रहे हैं। किसी ने लिखा “God bless her”, तो किसी ने कहा “सो स्वीट फैमिली।”
बेटी के जन्म के बाद से दीपिका काम से थोड़ा ब्रेक लेकर फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं। आखिरी बार वह Kalki 2898 AD में नज़र आई थीं। फिलहाल वह पूरी तरह से बेटी की देखभाल में लगी हैं। दीपिका का यह फैसला फैंस को भी अच्छा लगा क्योंकि यह दिखाता है कि वह अपने करियर और परिवार दोनों को बराबरी से अहमियत देती हैं।
अब दीपिका फिर से फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम AA22xA6 है। इसमें वह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ नज़र आएंगी और फिल्म का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं। इस मूवी में दीपिका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। यानी मां बनने के बाद वह बड़े पर्दे पर और भी मजबूत और शानदार अंदाज़ में वापसी करने वाली हैं।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…