Salman Khan Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है, इतनी जल्दी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है. सलमान खान (Salman Khan) हर वीकेंड का वार घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं. घर में क्या कुछ हुआ उसके बारे में सभी से बातचीत करते हैं. दर्शकों को शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि इस बार एक सलमान खान वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) में नजर नहीं आएंगे. इस बार शो को कोई और होस्ट करने वाला है.
दरअसल सलमान खान इस समय अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इसी कारण वह इस बार बिग बॉस का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. अब दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि सलमान खान की जगह इस बार कौन लेने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इस बार शो को होस्ट करते हुए अक्षय कुमार और अरशद वारसी दिखाई देंगे.
बता दें कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी (Akshay Kumar and Arshad Warsi) अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. इस वक्त दोनों फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे. फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन के कारण ही दोनों स्टार्स बिग बॉस 19 में नजर आने वाला है. अरशद और अक्षय अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ इस बार घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे.
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…