Categories: Entertainment

सलमान नहीं तो कौन? इस वीकेंड ये दो होस्ट लगाएंगे घरवालों की क्लास

Salman Khan Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है, इतनी जल्दी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है. सलमान खान (Salman Khan) हर वीकेंड का वार घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं. घर में क्या कुछ हुआ उसके बारे में सभी से बातचीत करते हैं. दर्शकों को शनिवार और रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि इस बार एक सलमान खान वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) में नजर नहीं आएंगे. इस बार शो को कोई और होस्ट करने वाला है. 

सलमान की जगह नजर आएंगे ये सितारे

दरअसल सलमान खान इस समय अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इसी कारण वह इस बार बिग बॉस का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. अब दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि सलमान खान की जगह इस बार कौन लेने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इस बार शो को होस्ट करते हुए अक्षय कुमार और अरशद वारसी दिखाई देंगे. 

‘जॉली एलएलबी 3’ का होगा प्रमोशन

बता दें कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी (Akshay Kumar and Arshad Warsi) अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. इस वक्त दोनों फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे. फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन के कारण ही दोनों स्टार्स बिग बॉस 19 में नजर आने वाला है. अरशद और अक्षय अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ इस बार घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे.  

preeti rajput

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

14 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

14 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

15 hours ago