Anushka Sharma 2 Tricks Virat Kohli Shined
India News (इंडिया न्यूज), Anushka Sharma 2 Tricks Virat Kohli Shined: आईपीएल के 18 साल के लंबे इंतजार को आखिरकार विराम मिल गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की और इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बने विराट कोहली। कोहली की आंखें नम थीं, मैदान में ‘कोहली-कोहली’ के नारे गूंज रहे थे और इस जश्न में उनका साथ निभा रही थीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का इस जीत में न सिर्फ भावनात्मक रूप से जुड़ी रहीं, बल्कि उन्होंने फिर से वही दो टोटके दोहराए जो विराट की किस्मत हर बार चमकाते आए हैं। बड़े मैच से पहले मंदिर दर्शन और व्हाइट शर्ट पहनना। इन दोनों ने ही विराट के लिए लकी चार्म की तरह काम किया, ठीक वैसे ही जैसे पहले कई बार कर चुके हैं।
विराट ने जीत के बाद अनुष्का के त्याग और समर्थन की दिल छू लेने वाली सराहना की। उन्होंने कहा, “हमें हारते हुए देखना, आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, यह सब शब्दों में नहीं कहा जा सकता। अनुष्का ने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया, मैचों में आईं और भावनात्मक रूप से सब कुछ महसूस किया।”
अनुष्का शर्मा ईश्वर में गहरी आस्था रखती हैं। वह हर बड़े मैच से पहले विराट को मंदिर दर्शन करवाने जरूर जाती हैं। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर से पहले दोनों अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और रामलला व बजरंगबली से जीत की दुआ मांगी। यही नहीं, अनुष्का ने क्वालीफायर 1 और फाइनल में वही व्हाइट शर्ट पहनी, जिसे वह विराट के लिए लकी मानती हैं। दोनों ही मैचों में RCB विजयी रही। अनुष्का और विराट के मंदिर दर्शन की लिस्ट भी खास
हालांकि भारत 2023 का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया था, पर विराट का प्रदर्शन शानदार रहा और अनुष्का हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अनुष्का और विराट की जोड़ी सिर्फ ग्लैमर और क्रिकेट की नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण की मिसाल बन चुकी है। बीते 11 सालों से अनुष्का ने विराट के हर संघर्ष, हर हार और हर जीत को करीब से जिया है। फैन से पत्नी बनी अनुष्का ने विराट की सिर्फ जीत नहीं देखी, बल्कि उसके पीछे की मेहनत और संघर्ष भी समझा।
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से हैं, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी अब तक उनके हाथ नहीं लगी थी। इस बार RCB की जीत ने न सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी खाली जगह भर दी, बल्कि फैन्स के लिए भी ये किसी सपने के सच होने जैसा था। इस जीत का श्रेय जहां टीम के प्रदर्शन को जाता है, वहीं विराट के लिए ये दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि अनुष्का का ‘लेडी लक’ और आस्था दोनों साथ थे। RCB की ऐतिहासिक जीत के जश्न में अनुष्का शर्मा की भूमिका एक बार फिर सुर्खियों में है। चाहे मंदिर दर्शन हो या ‘व्हाइट शर्ट’ वाला टोटका हर बार जब उन्होंने ये दो काम किए, विराट की किस्मत चमक उठी। और इस बार, आईपीएल ट्रॉफी उनके हाथ में आकर इस विश्वास को और मजबूत कर गई।
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…
Nov 3 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the Masters, Rolex Paris Men's…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
(Adds shares in paragraph 2, graphics) By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters)…
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…