allu arjun
Allu Arjun Blockbuster Film : अल्लू अर्जुन की दूसरी फिल्म आर्या (2004) ने उन्हें साउथ सिनेमा का स्टार बना दिया. सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू के साथ अनुराधा मेहता नजर आईं. 4 करोड़ के बजट में बनी आर्या ने भारत में 18 करोड़ और दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. ये फिल्म उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आज भी यादगार मानी जाती है.
साउथ इंडियन सिनेमा में अल्लू अर्जुन का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की स्टारडम की नींव 21 साल पहले ही रखी जा चुकी थी? उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म गंगोत्री से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई. लेकिन इसके अगले ही साल, उन्होंने एक ऐसी फिल्म की जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई.
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म आर्या ने अल्लू अर्जुन को एक झटके में स्टार बना दिया. ये उनकी करियर की दूसरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने मेन रोल ‘आर्या’ निभाया था. फिल्म के निर्देशक सुकुमार थे, जिन्होंने बाद में पुष्पा और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अनुराधा मेहता नजर आईं, जिनकी जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई. इसके अलावा सुनील, सिवा बालाजी, राजन पी देव और वेणु माधव जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाईं.
आर्या एक सीमित बजट की फिल्म थी. इसे निर्माता दिल राजू ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया था. लेकिन फिल्म की कहानी, म्यूजिक और अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया. नतीजा ये रहा कि इस फिल्म ने भारत में ही 18 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया.
इस तरह आर्या ने अपने बजट से करीब 7 गुना ज्यादा की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. इस फिल्म की सफलता ने न सिर्फ अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बना दिया, बल्कि सुकुमार जैसे निर्देशक की प्रतिभा को भी सामने लाया.
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…