kajal agarwal death rumour
Kajal Aggarwal Accident update: साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (South Indian actress Kajal Aggarwal) कई अच्छी और मेगा बजट की फिल्मों में काम कर चुकी है। एक बार फिर वह चर्चा में हैं, लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से नहीं। सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ी हुई है कि सड़क हादसे में काजल अग्रवाल की मौत हो गई। इसके बाद से काजल अग्रवाल के फैंस के साथ-साथ पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री परेशान है। अब इस पर खुद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने एक पोस्ट करते हुए इन खबरों को पूरी तरह बकवास और बेसलेस बताया है। अपने फैंस की टेंशन को देखते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के एक्सीडेंट को लेकर सोमवार (8 सितंबर) को अचानक सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जाने लगा कि एक्ट्रेस का रोड एक्सीडेंट हो गया। काजल अग्रवाल के फैंस इस खबर के बाद काफी परेशान हो गए। यहां तक कि उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी करने लगे। यह खबर जल्द ही काजल अग्रवाल तक भी पहुंची। वह भी फैंस की वजह से टेंशन में आ गईं। दरअसल, काजल अग्रवाल पिछले दिनों पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं. यहां पर रहने के दौरान उन्होंने वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर काजल अग्रवाल ने दी सफाई (Kajal Aggarwal clarification by sharing story on Insta)
एक्सीटेंड और मौत की अफवाह उड़ने पर खुद काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखकर सारी जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं।’ इसी पोस्ट में उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि फैंस और आम लोग ऐसी झूठी खबरों पर भरोसा न करें और न ही फैलाएं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में यह भी लिखा है कि आइए, हम अपना ध्यान पॉजीटिव और सच्चाई पर फोकस करें। इसके बाद उनके फैंस ने तसल्ली ली।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में वो रावण की बीवी मंदोदरी का रोल प्ले करेंगीं। काजल अग्रवाल इसके बाद ‘द इंडिया स्टोरी’ और ‘इंडियन 3’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, जिस पर काम चल रहा है। यहां पर बता दें कि काजल अग्रवाल ने तेलुगु और तमिल भाषा में कई धमाकेदार फिल्में दी हैं, जो हिंदी में भी डब हुई हैं। काजल ने वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म ‘क्यों! हो गया ना…’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि इसमें उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद तेलुगु फिल्म ‘मगधीरा’ (2009) से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके कॉस्टार थे-रामचरण तेजा। यह आज भी देखी और सराही जाती है।
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…