Hina Khan Wedding
India News (इंडिया न्यूज), Hina Khan Wedding: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज की है। हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हिना खान ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने इसे पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सिर पर पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़े वह ट्रेडिशनल दुल्हन बनीं। गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी भी लगाई थी।
हिना खान ने अपनी साड़ी के पल्लू पर अपना और अपने पति रॉकी का नाम भी कस्टमाइज करवाया था। अपने पति रॉकी जायसवाल के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सफेद कुर्ता पहना था ‘हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है’
हिना खान ने अपनी शादी की सपनों भरी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा।’
अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और बधाई चाहते हैं।’
ये भारतीय सेना और देश के अपमान…राहुल गांधी पर क्यों भड़क गए जेपी नड्डा, कांग्रेस को जमकर सुनाया
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…
Nov 3 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the Masters, Rolex Paris Men's…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
(Adds shares in paragraph 2, graphics) By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters)…
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…