ios 26 release date
iOS 26 Release Date : Apple के मचअवेटेड इवेंट 2025 में जहां iPhone 17 Series की घोषणा हुई, वहीं iOS 26 अपडेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई. इस बार Apple ने iOS का लुक पूरी तरह बदल दिया है. कंपनी ने इस नए डिजाइन को “Liquid Glass Interface” नाम दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और इंटरैक्टिव दिखाई देता है. लेकिन अगर आप भी इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि ये हर iPhone मॉडल के लिए नहीं आने वाला.
Apple ने पुष्टि की है कि iOS 26 को 15 सितंबर 2025 से ओवर द एयर (OTA) के जरिए रोलआउट किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ किया है कि कुछ नए फीचर्स सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होंगे. इसका कारण स्थानीय नियम-कानून और डेटा पॉलिसी हैं, जिनकी वजह से कुछ सेवाएं सीमित क्षेत्रों तक ही रह सकती हैं.
Apple हर नए अपडेट के साथ पुराने मॉडल्स को सपोर्ट से बाहर करता है. इस बार iOS 26 अपडेट iPhone Xs, iPhone Xs Max और iPhone XR को नहीं मिलेगा. इन मॉडलों का सफर यहीं थम गया है.
नया अपडेट इन iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध रहेगा:
iPhone 11 सीरीज – iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone 12 सीरीज – iPhone 12, 12 Mini, 12 Pro, 12 Pro Max
iPhone 13 सीरीज – iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro, 13 Pro Max
iPhone 14 सीरीज – iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
iPhone 15 और 16 सीरीज, साथ ही iPhone SE (2nd और 3rd Gen) और नया iPhone 16e
iOS 26 के साथ पेश किए गए Apple Intelligence फीचर्स जैसे पर्सनल AI असिस्टेंट, स्मार्ट सर्च, और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग, सिर्फ चुनिंदा iPhones पर उपलब्ध होंगे:
iPhone 15 Pro, 15 Pro Max
iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
iPhone 16e
अगर आप iOS 26 का बीटा वर्जन पहले आजमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Apple Developer Program से रजिस्टर करना होगा. Apple ID से साइन इन करें और फिर अपने iPhone की Settings > General > Software Update में जाकर बीटा अपडेट का विकल्प चुनें.
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…