Tejashwi yadav(File Photo)
Tej Pratap Yadav: राजद से निष्कासित होने के बाद लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे अपने छोटे भाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुँचे. तेज प्रताप ने कहा कि यहाँ के लोग मदद माँग रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. हम बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री बाँटने आए हैं. हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम भी पहुँची है. इस दरम्यान लालू के बड़े लाल ने इशारों-इशारों में छोटे भाई तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.
जानिए कौन हैं पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की? जिन्हें Gen Z आंदोलनकारियों ने चुना अंतरिम नेता
तेज प्रताप ने आगे कहा कि यहाँ के विधायक को भी यहाँ के लोगों से मिलने के लिए समय निकालना चाहिए और घर-परिवार छोड़कर यहाँ के लोगों का दुख-दर्द समझना चाहिए. तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार को नाकाम बताया और अपने भाई तेजस्वी यादव को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. तेज ने कहा कि वे भी नाकाम रहे हैं. यहाँ कोई नहीं पहुँचा, सिर्फ़ नाच-गाना ही हुआ, लेकिन वे भी नहीं आ.
तेज प्रताप यादव के अचानक राघोपुर दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि तेज प्रताप यादव का बाढ़ पीड़ितों से मिलने और मदद पहुँचाना राजनीतिक गलियारों में उनका कद और बढ़ा सकता है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कुछ नुकसान भी पहुँचा सकता है.
हालांकि, जब तेज प्रताप से राघोपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस सवाल को नज़रअंदाज़ कर दिया . उन्होंने कहा कि अभी स्थिति वैसी नहीं है, बाद में देखा जाएगा. राजद से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव टीम तेज प्रताप के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं.
धू-धू कर जल रहा था नेपाल, इस बीच लोगों ने किया ऐसा काम, Video देख हैरान रह गया हर कोई!
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…
Nov 3 (Reuters) - Goldpac Group: * EXPECTS REVENUE TO DECREASE 5%-15% FOR YEAR ENDING…