Categories: Tech & Auto

iOS 26 अपडेट में शामिल हैं धांसू AI फीचर्स – पर सिर्फ चुनिंदा iPhones को ही मिलेगा फायदा, क्या आप हैं लकी?

iOS 26 Release Date :  Apple के मचअवेटेड इवेंट 2025 में जहां iPhone 17 Series की घोषणा हुई, वहीं iOS 26 अपडेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई. इस बार Apple ने iOS का लुक पूरी तरह बदल दिया है. कंपनी ने इस नए डिजाइन को “Liquid Glass Interface” नाम दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और इंटरैक्टिव दिखाई देता है. लेकिन अगर आप भी इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि ये हर iPhone मॉडल के लिए नहीं आने वाला.

Apple ने पुष्टि की है कि iOS 26 को 15 सितंबर 2025 से ओवर द एयर (OTA) के जरिए रोलआउट किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ किया है कि कुछ नए फीचर्स सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होंगे. इसका कारण स्थानीय नियम-कानून और डेटा पॉलिसी हैं, जिनकी वजह से कुछ सेवाएं सीमित क्षेत्रों तक ही रह सकती हैं.

किन डिवाइसेज को नहीं मिलेगा iOS 26?

Apple हर नए अपडेट के साथ पुराने मॉडल्स को सपोर्ट से बाहर करता है. इस बार iOS 26 अपडेट iPhone Xs, iPhone Xs Max और iPhone XR को नहीं मिलेगा. इन मॉडलों का सफर यहीं थम गया है.

iOS 26 किन डिवाइसेज के लिए उपलब्ध होगा?

नया अपडेट इन iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध रहेगा:

iPhone 11 सीरीज – iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone 12 सीरीज – iPhone 12, 12 Mini, 12 Pro, 12 Pro Max
iPhone 13 सीरीज – iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro, 13 Pro Max
iPhone 14 सीरीज – iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
iPhone 15 और 16 सीरीज, साथ ही iPhone SE (2nd और 3rd Gen) और नया iPhone 16e

केवल इन मॉडल्स को मिलेगा Apple Intelligence का फायदा

iOS 26 के साथ पेश किए गए Apple Intelligence फीचर्स जैसे पर्सनल AI असिस्टेंट, स्मार्ट सर्च, और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग, सिर्फ चुनिंदा iPhones पर उपलब्ध होंगे:

iPhone 15 Pro, 15 Pro Max
iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
iPhone 16e

बीटा वर्जन कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप iOS 26 का बीटा वर्जन पहले आजमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Apple Developer Program से रजिस्टर करना होगा. Apple ID से साइन इन करें और फिर अपने iPhone की Settings > General > Software Update में जाकर बीटा अपडेट का विकल्प चुनें.

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Global factory activity improves on growing demand

By Leika Kihara and Indradip Ghosh BENGALURU/TOKYO, Feb 2 (Reuters) - Global factory activity improved…

56 minutes ago

'Moltbook' social media site for AI agents had big security hole, cyber firm Wiz says

WASHINGTON, Feb 2 (Reuters) - A buzzy new social network where artificial intelligence-powered bots appear…

57 minutes ago

Warner Bros' shareholders likely to hold vote on Netflix deal in March, CNBC reports

Feb 2 (Reuters) - Warner Bros Discovery is likely to hold a shareholder vote on…

1 hour ago

Bad Bunny wins top Grammy prize in a first for a Spanish-language album

(Fixes headline) By Danielle Broadway and Steve Gorman LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Bad…

2 hours ago

Bad Bunny wins top Grammy prize in a first for a Spanish-language album

(Fixes headline) By Danielle Broadway and Steve Gorman LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Bad…

3 hours ago

Snow-covered Livigno ready to welcome the world for Olympics

VIDEO SHOWS: SUNRISE IN LIVIGNO WHICH WILL HOST FREESTYLE SKI AND SNOWBOARD EVENTS IN THE…

3 hours ago