Categories: Uttar Pradesh

Kasganj Encounter: यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के महज 12 घंटे बाद आरोपियों को इस तरह दबोचा

Kasganj police action: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के  कासगंज(Kasganj) जनपद में राजकुमार की बेरहमी से हुई हत्या के बाद पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए महज़ 12 घंटे के भीतर आरोपियों को ढेर कर दिया। देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से दोनों आरोपी असलम और शमशुल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नबाबगंज नगरिया बाजार में बीते दिन राजकुमार नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसी वारदात में उसका साथी टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने पटियाली सीओ संतोष कुमार की देखरेख में चार टीमों का गठन किया। टीमों में सिकंदरपुर वैश्य पुलिस, पटियाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी शामिल रहे।

राजकुमार की हत्या के पीछे पैसों का विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार आरोपी असलम ने राजकुमार से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। जब राजकुमार ने रकम वापस मांगी तो विवाद बढ़ गया और असलम व उसके भाई शमशुल ने मिलकर चाकुओं से उसकी हत्या कर दी।

कैसे बदमाशों को दबोचा?

पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी असलम और शमशुल उस्मानपुर के जंगल की ओर भागने की फिराक में हैं। जैसे ही वे बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पहुँचे, पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे वहीं ढेर हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या हैं पुलिस की प्रतिक्रिया?

SP अंकिता शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पैसों का विवाद था। उन्होंने कहा कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना पर घेराबंदी की गई, जिसमें दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।

shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…

44 minutes ago

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…

1 hour ago

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…

1 hour ago

Western Digital adds $4 billion to buyback plan as AI boosts memory chip sales

Feb 3 (Reuters) - Western Digital said on Tuesday its board has approved $4 billion…

2 hours ago

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head Josh D'Amaro as…

2 hours ago

Milano-Cortina 2026 organisers confident over preparations, tickets and security

VIDEO SHOWS: MIXED ZONE INTERVIEWS WITH ANDREA VARNIER AND GIOVANNI MALAGO FROM MILAN-CORTINA ORGANISING COMMITTEE/…

2 hours ago