Categories: Rajasthan

एक ही महिला को 6 महीनों में 8 बार सांप ने काटा! क्या है इसके पीछे का राज?

Snake Bite Mystery in Pali: राजस्थान (Rajasthan) का पाली (Pali) जिला इन दिनों एक रहस्यमयी और चौंकाने वाले मामले को लेकर चर्चा में है। यहां की एक महिला को बीते छह महीनों में आठ बार सांप ने काटा (snake bite) है। यह घटना केवल परिवार ही नहीं बल्कि डॉक्टरों और स्थानीय लोगों के लिए भी अबूझ पहेली बन गई है।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 20 मार्च 2025 से शुरू हुआ, जब पाली शहर के मंडिया रोड स्थित शेखों की ढाणी में रहने वाली महिला को पहली बार सांप ने काटा। उस समय परिजनों ने इसे एक साधारण दुर्घटना माना और उपचार के बाद मामला सामान्य हो गया। लेकिन, यह केवल शुरुआत थी।

इसके बाद हर एक-दो महीने में वही घटना दोहराई जाने लगी। अब तक कुल आठ बार सांप ने महिला को डंसा है और हैरानी की बात यह है कि हर बार निशाना उसका पैर ही बना। परिजनों के मुताबिक, चाहे घर हो या बाहर, सांप किसी तरह रास्ता निकालकर महिला तक पहुँच जाता है और उसे डस लेता है।

अस्पताल में भर्ती हैं महिला

ताज़ा घटना के बाद महिला को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने स्नेक बाइट के निशान मिलने की पुष्टि की। बार-बार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर परिवार महिला को जोधपुर AIIMS भी ले गया। वहाँ कई तरह की चिकित्सीय और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई, लेकिन किसी गंभीर बीमारी या विशेष कारण का पता नहीं चल सका।

डॉक्टर और परिवार दोनों उलझन में

आमतौर पर सर्पदंश एक दुर्लभ और आकस्मिक घटना होती है, लेकिन इतने कम समय में एक ही महिला को बार-बार सांप काटना चिकित्सा जगत के लिए भी पहेली बन गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य हैं, लेकिन बार-बार एक जैसी घटना का होना केवल संयोग मानना कठिन है। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे कभी अंधविश्वास तो कभी किसी अदृश्य प्राकृतिक कारण से जोड़ रहे हैं। वहीं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले की तह तक जाने के लिए गंभीरता से जांच में जुटे हैं।

सवाल अभी बाकी

आख़िर एक ही महिला को बार-बार सांप क्यों काट रहा है? क्या यह केवल संयोग है, कोई पर्यावरणीय वजह है, या इसके पीछे कोई और गहरी सच्चाई छिपी है? फिलहाल इसका स्पष्ट उत्तर किसी के पास नहीं है। महिला का इलाज जारी है और इस रहस्यमयी घटना का सच सामने आना बाकी है।
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

Too much TV during middle age may cause brain shrinkage, study finds

Washington (dpa) - A new study published in Alzheimer's & Dementia suggests that people who…

45 minutes ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

6 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

6 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

9 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

11 hours ago

'Ted Lasso' returns to the pitch with a new challenge on Apple TV

By Lisa Richwine LOS ANGELES, Aug 3 (Reuters) - The Emmy-winning, feel-good soccer comedy "Ted…

12 hours ago