Categories: Crime

भरोसे की आड़ में विश्वासघात! प्रेमी के साथ मिलकर दोस्त के साथ किया ऐसा काम की हो गए सलाखों के पीछे

Udaipur Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) शहर में एक चौंकाने वाली घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया, जहां दोस्ती और भरोसे का गला घोंटकर एक महिला ने अपने ही दोस्त को लूट लिया। सूरजपोल थाना पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे शुरु हुआ मामला?

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को ध्रुव जैन पुत्र जितेंद्र कुमार, निवासी सर्वऋतु विलास, उदयपुर ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ध्रुव ने बताया कि उसने अपने मित्र कविश सिंह सोलंकी से पाँच लाख रुपए उधार लिए थे। घटना के दिन वह अपनी महिला मित्र पूजा के साथ कार से भट्टे की ओर जा रहा था।

कार जैसे ही फतह स्कूल से आगे बढ़ी, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवक अजहर खान और उसका साथी अमीनउद्दीन ने गाड़ी रुकवाई। दोनों ने ध्रुव पर हमला कर उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब ध्रुव की मित्र पूजा कार से उतरकर सीधे अपने प्रेमी अजहर और उसके साथी के साथ खड़ी हो गई। इस दौरान ध्रुव को समझ आया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश थी।

कैसे हुआ खुलासा?

थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में साफ हुआ कि अजहर और पूजा प्रेमी-प्रेमिका हैं। पूजा ने ध्रुव से दोस्ती कर उसका विश्वास जीता और जैसे ही उसे पता चला कि ध्रुव के पास बड़ी रकम है, उसने अपने प्रेमी अजहर को सारी जानकारी और लोकेशन दे दी। इसके बाद अजहर और अमीनउद्दीन लगातार कार का पीछा करते रहे और मौके पाकर वारदात को अंजाम दे डाला।

3 आरपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गहन पड़ताल कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अजहर खान से तीन लाख रुपए, जबकि पूजा और अमीनउद्दीन से एक-एक लाख रुपए बरामद हुए। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इस खुलासे में ASI बसंत कुमार, कांस्टेबल भावेश, बनवारी और पवन की अहम भूमिका रही। टीम ने फरार चल रहे अमीनउद्दीन और पूजा को भी दबोच लिया और पूरी साजिश से पर्दा हटा दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था।
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

Too much TV during middle age may cause brain shrinkage, study finds

Washington (dpa) - A new study published in Alzheimer's & Dementia suggests that people who…

45 minutes ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

6 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

6 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

9 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

11 hours ago

'Ted Lasso' returns to the pitch with a new challenge on Apple TV

By Lisa Richwine LOS ANGELES, Aug 3 (Reuters) - The Emmy-winning, feel-good soccer comedy "Ted…

12 hours ago