India News (इंडिया न्यूज), Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में देर रात “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस हरकत में आ गई है। यह घटना राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के बाद की बताई जा रही है। जब लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। खालिस्तान समर्थक के लगे नारे कुछ युवाओं ने भोजपुर बाजार और बस स्टैंड के पास खालिस्तान समर्थक नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के बावजूद इस तरह की नारेबाजी होना चिंता का विषय है। कई लोगों को शक है कि कहीं यह कोई बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बन गया है, और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Himachal News पुलिस का एक्शन इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। S.P मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। विधायक ने सरकार पर उठाए सवाल सुंदरनगर के BJP विधायक राकेश जम्वाल ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी जिले में SDM पर हमला और ढाबा संचालक पर गोलीबारी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, और अब यह नारेबाजी प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दिखाती है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। संबंधित खबरें स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश घटना के बाद सुंदरनगर के लोगों में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहे हैं। लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। अब देखना यह होगा कि पुलिस अपनी जांच में क्या निष्कर्ष निकालती है और सरकार इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है। Delhi Weather News Today: राजधानी में बढ़ा टेम्प्रेचर का टॉर्चर, तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, जाने कब बनेंगे बारिश के आसार
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…