Categories: Himachal Pradesh

अटल टनल में कपडे उतारकर युवकों ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, वीडियो देख आप की भी निकलेगी गालियां

India News (इंडिया न्यूज), Atal Tunnel Dance Viral Video: हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित अटल टनल देश की सबसे ऊंची और लंबी हाईवे सुरंग है। यह टनल न केवल यातायात के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुकी है। हालांकि, हाल ही में इस टनल में कुछ पर्यटकों की हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग टनल के अंदर शर्ट उतारकर डांस कर रहे हैं और पुश–अप्स मार रहे हैं। टनल के अंदर नाच–गाने का हंगामा अटल टनल से गुजरते समय लोग अक्सर इसकी सुंदरता को कैमरे में कैद करने के लिए रुक जाते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था। वायरल वीडियो में कुछ युवकों का एक ग्रुप तेज म्यूजिक बजाते हुए टनल के अंदर नाचता और हुड़दंग मचाता नजर आ रहा है। यह लोग अपनी गाड़ी से उतरकर बीच सड़क पर शर्ट उतारकर नाचने लगे, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता और सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग बताया। कुछ लोगों ने इसे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और वहां के नियमों का उल्लंघन करार दिया। Atal Tunnel Dance Viral Video अटल टनल डांस वायरल वीडियो Atal Tunnel—an engineering marvel! When it was being built, even top engineers from India and abroad never imagined that this strategic tunnel would one day double as a nightclub for the ‘most civilized’ people. Full music, open clothing, and stellar performance ? pic.twitter.com/MU2AmzeffX — Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 24, 2025 संबंधित खबरें लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, “हम अपने ही देश के शानदार बुनियादी ढांचे का सम्मान नहीं कर सकते। इन लोगों की पहचान कर इन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए।” वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि “हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर्यटन से चलती है, लेकिन यह व्यवहार अनुशासनहीनता को दर्शाता है।” Atal Tunnel Dance Viral प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत अटल टनल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर इस तरह की घटनाएं न केवल यातायात के लिए समस्या बनती हैं, बल्कि वहां की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं। प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। अटल टनल जैसी महत्वपूर्ण संरचना का सही उपयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटकों को यह समझना चाहिए कि पर्यटन का मतलब अनुशासनहीनता नहीं होता। सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखना जरूरी है ताकि सभी लोग बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकें। Delhi Budget 2025: दिल्ली का बजट आज होगा पेश, 27 वर्षों के बाद BJP को मिला ये मौका, CM रेखा का सीक्रेट प्लान हुआ लीक

Share
Published by

Recent Posts

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

2 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

3 minutes ago

BRIEF-New York Health Department Reports 210 Measles Cases As Of Oct 31, Website Shows

Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…

6 minutes ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

7 minutes ago

Binance hackers used fake job interview to compromise computer before $6.3 billion attack

PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…

8 minutes ago

BRIEF-ES Sunlogy Says Unit Accepts Role As Domestic Sub-Contractor For Infrastructure Works

Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…

13 minutes ago