Categories: Delhi

दो चचेरी बहनें यमुना में कूदी, एक बहन की दो दिन पहले ही भाई से हुई थी फ़ोन पर बात, कहा था “मैं ठीक नहीं हूं,19 तारीख को..”, उससे पहले ही उठा लिया ये कदम

India News (इंडिया न्यूज), Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बुधवार दोपहर को दो चचेरी बहनों ने यमुना नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल फोन और बैग किनारे पर रख दिए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवतियों को नहर में कूदते देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। हालांकि देर शाम तक दोनों शव नहीं मिले थे। Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ? जानकरी अनुसार निशा (26) और रीना (23) दोनों कुरुक्षेत्र जिले के बजीदपुर गांव की निवासी थीं और दोनों ही अविवाहित थीं। दोनों बहनें करीब डेढ़-दो साल से भादसो की एक फैक्ट्री में काम करती थी और रोजाना बस से आती-जाती थीं। चाचा संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें भतीजे से मिली। फिलहाल जाँच में सामने आया है कि कोई पारिवारिक विवाद या परेशानी नहीं थी, फिर भी दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ? Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा बड़ा कदम उठा लेगी वहीं रीना के भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि रीना से दो दिन पहले फोन पर बात की थी, तब उसने कहा था, “मैं ठीक नहीं हूं, 19 तारीख को हरिद्वार ले चलना।” अब इस घटना के बाद इस बात ने परिवार को सोच में डाल दिया है कि शायद वह मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा बड़ा कदम उठा लेगी। घटना के बाद पुलिस ने युवतियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna जलभराव को लेकर सरकार पर जमकर बरसी सैलजा, बोलीं- लापरवाही से प्रदेश के सभी शहरों में हो रहा जलभराव, करोड़ों खर्च करके भी नहीं मिली जलभराव से मुक्ति संबंधित खबरें
Share
Published by

Recent Posts

Flights at Luxembourg airport on hold due to unmanned aircraft activity, Flightradar24 says

Sept 18 (Reuters) - Flight operations at Luxembourg Airport were suspended on Friday due to…

4 minutes ago

Mbappe leaves Nike, signs with On as Swiss sportswear maker forays into soccer

By Angela Christy M and Danielle Kaye Sept 18 (Reuters) - French soccer star Kylian…

8 minutes ago

Exclusive-OpenAI's Sam Altman to brief UN Security Council next week

By Michelle Nichols and John Irish UNITED NATIONS, Sept 18 (Reuters) - OpenAI Chief Executive…

9 minutes ago

Mural of rapper Macklemore painted in Gaza after Sheeran tour furore

(Corrects quote in paragraph 13 to 'keep funding' from 'keep fighting') By Dawoud Abu Alkas…

11 minutes ago

BRIEF-Fitch Affirms Andorra Ratings At 'A-‌'‌, Outlook Stable

Sept 18 (Reuters) - Fitch: * FITCH AFFIRMS ANDORRA AT 'A-‌'‌; OUTLOOK STABLE (The article…

15 minutes ago

US Treasury's Bessent plans to discuss AI and rare earths with China's He, source says

By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…

19 minutes ago