| India News (इंडिया न्यूज),Manish Kashyap Resigned: बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी छोड़ने के बाद वो कोई पार्टी जॉइन करेंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर मनीष कश्यप ने खुलकर बात की। मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी जॉइन करना उनकी गलती थी. उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। जयशंकर ने ऐसा क्या कहा कि माथा पकड़ लिए पीएम शहबाज, PM Modi के दूत ने पूरी दुनिया को दिया सीधा संदेश,भारत के खिलाफ जहर उगलने वालों की लगी वाट ‘अब मैं भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं हूं’ रविवार को मनीष कश्यप फेसबुक पर लाइव आए और अपने इस्तीफे की घोषणा की। मनीष ने कहा, ‘मैं अब भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं हूं। अगर मैं भाजपा में रहकर खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद कैसे करूंगा?’ हालांकि, पीएम मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री रहेंगे। पार्टी में न रहने के बाद भी वे बिना वजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने का मतलब है अपनी आंखों के सामने अपने ही लोगों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना। मुझे मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। यूट्यूबर ने आगे कहा कि मुझे लगा था कि इन लोगों के साथ रहकर मैं और मजबूती से लोगों की सहायता कर पाऊंगा, हालाँकि मैं खुद की मदद नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे। जब मैं पार्टी में था तब भी इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा। अब मुझे लगा कि मैं पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा सकता। मुझे बिहार के लिए लड़ना है – मनीष कश्यप उन्होंने यह भी कहा कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे, जबकि कुछ लोग दुखी होंगे। उन्होंने लोगों से उनकी राय भी मांगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए, किस पार्टी से लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए। मनीष ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में गए थे। कई इलाकों का दौरा किया। वहां लोगों से मिले। अब वे इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहार के लिए लड़ना है। पलायन रोकने के लिए लड़ना है। संबंधित खबरें घग्गर पाइप लाइन मुद्दे को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- पाइप हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए किसानों के लिए की जाए उचित व्यवस्था |
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Taco Bell outpacing quick-service peers since end of September, CEO says * Yum Q3…